पांचाल देश के राजा द्रुपद के मन में द्रोणाचार्य को लेकर इतना विष था कि उन्होंने बदला लेने के लिए यज्ञ कर अग्निकुंड से धृष्टद्युम्न नाम का पुत्र पैदा किया. इसी धृष्टद्युम्न ने द्रोणाचार्य की हत्या तब की जब वे महाभारत की युद्धभूमि में शोकग्रस्त हो शस्त्र रख दिए थे. लेकिन असल सवाल है कि इस बदले के पीछे कारण क्या था? 

दरअसल द्रोणाचार्य और द्रुपद बचपन के मित्र थे. एक दिन जब द्रोणाचार्य राजा द्रुपद से मिलने गए तो द्रुपद ने उनका बहुत अपमान किया. अपने अपमान से आहत होकर द्रोणाचार्य हस्तिनापुर आ गए. यहां भीष्म के कहने पर उन्होंने पांडव और कौरवों को अस्त्र-शस्त्र का ज्ञान दिया और गुरुदक्षिणा के रूप में राजा द्रुपद को बंदी बनाकर लाने को कहा. कौरव इस काम में असफल हुए, पर पांडव अपने पराक्रम से राजा द्रुपद को बंदी बना लाए. साथ ही पांचाल पर भी अधिकार क्षेत्र में ले लिया. इस तरह द्रोणाचार्य ने अपने अपमान का बदला लिया.

निहत्थे द्रोणाचार्य पर वार करते धृष्टद्युम्न.
निहत्थे द्रोणाचार्य पर वार करते धृष्टद्युम्न.

इस बात के बाद द्रुपद ने द्रोणाचार्य से बदला लेने की ठान ली. वे द्रोणाचार्य से बदला लेने के लिए श्रेष्ठ संतान की चाह से कई विद्वान और संतों के पास गए. लेकिन किसी ने भी उनकी इच्छा पूरी नहीं की. तब एक दिन द्रुपद कल्माषी नगर गए. वहां ब्राह्मण बस्ती में कश्यप गोत्र के दो ब्राह्मण याज और उपयाज रहते थे.


इसे भी पढ़ें : Mahabharata Secret Revealed: महाभारत युद्ध के दौरान कौन-कौन रहे कौरवों के सेनापति


द्रुपद सबसे पहले महात्मा उपयाज के पास गए और उनसे यज्ञ कराने की प्रार्थना की. पर यज्ञ करवाने की चाह का कारण जानने के बाद उपयाज ने मना कर दिया. तब द्रुपद महात्मा याज के पास पहुंचे और कहा कि यज्ञ करवाने पर मैं आपको एक दस करोड़ गाएं दूंगा. तब महात्मा याज ने द्रुपद की प्रार्थना मान ली और यज्ञ करवाना स्वीकार कर लिया.


इसे भी पढ़ें : Mahabharata Secret Revealed: भीष्म के घायल हो जाने के बाद ही युद्धभूमि में उतरा कर्ण, ये थी वजह


महात्मा याज के करवाए यज्ञ के हवनकुण्ड से एक दिव्य कुमार प्रकट हुआ. वह मुकुटधारी था, उसके शरीर पर कवच और हाथों में धनुष-बाण थे. इसके प्रकट होते ही आकाशवाणी हुई कि इस पुत्र के जन्म से द्रुपद का सारा शोक मिट जाएगा. यह कुमार द्रोणाचार्य को मारने के लिए ही पैदा हुआ है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Url Title
Mahabharata Secrets Revealed Why did childhood friendship of Gurudrona and Drupada turn into enmity
Short Title
Mahabharata Secrets Revealed: बचपन के दोस्त द्रोण और द्रुपद कैसे बने दुश्मन
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
द्रोणाचार्य और राजा द्रुपद की बचपन की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई.
Caption

द्रोणाचार्य और राजा द्रुपद की बचपन की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई.

Date updated
Date published
Home Title

Mahabharata Secrets Revealed: बचपन के दोस्त द्रोण और द्रुपद कैसे बने दुश्मन

Word Count
428
Author Type
Author