डीएनए हिंदी: साल 2023 से नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हो गई है. इसके तहत सोमवार, 2 अक्टूबर 2023 को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में यह अवॉर्ड इस साल दो डॉक्टरों को दिया गया है. कैटालिन कारिको और ड्रू वीलमैन को चिकित्सा के क्षेत्र में इस सम्मान से नवाजा जा रहा है. इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस (Nucleoside Base) संशोधन से संबंधित खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. बता दें कि कोविड वैक्सीन निर्माण में दोनों वैज्ञानिकों की खोज ने अहम भूमिका निभाई थी. महामारी को रोकने में इनके शोध के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया है. नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन ने कोरालिंस्का संस्थान में इसका ऐलान किया. 

कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन बनाने में उनका अहम रोल है. Covid-19 के खिलाफ प्रभावी MRNA वैक्सीन के विकास में उनकी खोज से मदद मिली है. नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि इन दोनों वैज्ञानिक डॉक्टरों के शोध ने पूरी दुनिया को महामारी के कहर से निकलने में मदद की है. इनक रिसर्च कार्य सिर्फ चिकित्सा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि विश्व मानवता कल्याण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. 

यह भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचारी, गुंडा-दंगाई कांग्रेस का हर नेता खुद को सरकार मान बैठा' राजस्थान में बोले PM मोदी  

10 दिसबंर को होगा नोबेल पुरस्कार विजेताओं का सम्मान
यह जोड़ी 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में किंग कार्ल XVI गुस्ताफ से अपना पुरस्कार प्राप्त करेगी. हर साल नोबेल विजेताओं को स्टॉकहोम में एक भव्य कार्यक्रम में यह सम्मान दिया जाता है. सम्मान के तौर पर विजेताओं को एक  डिप्लोमा, एक स्वर्ण पदक और 1 मिलियन डॉलर का चेक दिया जाएगा. बता दें कि अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को ट्रस्ट में बदला गया था और उससे नोबेल पुरस्कार की स्थापना की गई.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की मर्डर मिस्ट्री, एकता कपूर के ड्रामे से भी ज्यादा सस्पेंस 

इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में होगी नोबेल पुरस्कार की घोषणा
3 अक्टूबर दोपहर 3:15 बजे : भौतिकी
4 अक्टूबर दोपहर 3:15 बजे : रसायन विज्ञान
5 अक्टूबर शाम 4:30 बजे : साहित्य
6 अक्टूबर दोपहर 2:30 बजे : शांति
9 अक्टूबर दोपहर 3:15 बजे : अर्थशास्त्र

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Url Title
nobel prize 2023 medicine OR physiology been awarded to katalin kariko and drew weissman
Short Title
कैटालिन कारिको और ड्रू वीलमैन को नोबेल, कोविड वैक्सीन बनाने में थी बड़ी भूमिका
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Nobel Prize Winner 2023
Caption

Nobel Prize Winner 2023

Date updated
Date published
Home Title

कैटालिन कारिको और ड्रू वीलमैन को नोबेल, कोविड वैक्सीन बनाने में थी बड़ी भूमिका

 

Word Count
441