डीएनए हिंदी: भारत के बाद जापान चंद्रमा पर इतिहास रच दिया है. जापान के स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) ने शुक्रवार (19 जनवरी) चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है.  यह कारनामा करने वाला जापान दुनिया का पांचवा देश बन गया है. इससे पहले भारत, रूस, अमेरिका और चीन ही चांद की जमीन पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं. भारत ने पिछले साल चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा था.

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA ने कहा कि उसके स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है. लैंडिंग के लिए उसने चांद पर 6000X4000 इलाका खोजा था. उसी इलाके में ही लैंडिंग कराई. मून स्नाइपर JAXA और यूरोपियन एजेंसी ने मिलकर तैयार किया था.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: सात्विक भोजन और नारियल पानी, प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी कर रहे इन कड़े नियमों का पालन

जापान ने 6 सितंबर 2023 को तांगेशिमा स्पेस सेंटर के योशीनोबू कॉम्पलेक्स से इसे लॉन्च किया था. करीब साढे चार महीने में जापान का स्नाइपर चंद्रमा पर लैंड हुआ है. जापान ने अपना स्पेस क्राफ्ट चांद के ध्रुवीय क्षेत्र में उतारा है. यहां सबसे ज्यादा अंधरा रहता है. इस जगह को शियोली क्रेटर के नाम से जाना जाता है.

आपको बता दें कि पिछले साल में भारत ने भी चंद्रयान-3 की चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रचा था. भारत के बाद रूस ने भी अपना Luna-25 मून मिशन लॉन्च किया था, लेकिन वह लैंडिंग करने में विफल हो गया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Japan slim aircraft successfully soft landed on moon fifth country to achieve this Planet
Short Title
भारत के बाद जापान ने रचा इतिहास, चांद पर SLIM लैंडर की कराई सॉफ्ट लैंडिंग
Article Type
Language
Hindi
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Japan slim aircraft moon landed
Caption

Japan slim aircraft moon landed

Date updated
Date published
Home Title

भारत के बाद जापान ने रचा इतिहास, चांद पर SLIM की कराई सॉफ्ट लैंडिंग
 

Word Count
284
Author Type
Author