डीएनए हिंदी: कभी-कभी हमारे साथ कुछ ऐसी घटना घट जाती है जिसके बारे में सोचकर हमें बाद तक यकीन नहीं हो पाता है कि ऐसा कैसे हो सकता है, आखिर हमारा ध्यान कहां था या इसके बारे में पता कैसे नहीं चला? हो सकता है कि आपके साथ भी कभी कुछ ऐसा हुआ हो. इंसान के साथ हादसे कभी भी और कहीं भी हो सकते हैं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला थाईलैंड में एक मछुआरे के साथ. मछुआरा रोज की तरह मछली पकड़ रहा था, तभी एक मछली पानी से निकलकर सीधे उसके मुंह में चली गई. इसके बाद मछुआरे की जो हालत हुई, उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं.

मेट्रो की खबर के मुताबिक, पानी से निकलने के बाद मछली सीधे जाकर शख्स के गले में फंस गई. इसके बाद शख्स की हालत खराब होनी शुरू हो गई. वह कुछ बोल नहीं पा रहा था, थोड़ी देर बाद शख्स को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी. मछुआरे की ऐसी हालत देख आस पास खड़े लोग बिना देरी किए उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स भी उसकी हालत देखकर हैरान रह गए.

ये भी पढ़ें- UP: सुहागरात पर दूल्हे को छत पर जाना पड़ा महंगा, अब घर वाले दे रहे हैं ताने

इसके बाद मछली गले में किस जगह पर फंसी हुई है, इसका पता लगाने के लिए पहले शख्स के गले का एक्सरे किया गया. तब तक मामला इतना बढ़ गया था कि शख्स की सर्जरी करनी पड़ी. यह सर्जरी एक घंटे तक चली. दो डॉक्टर्स और तीन नर्सों ने मिलकर ट्रीटमेंट किया तब जाकर मछुआरे के गले से 5 इंच की मछली निकाली गई.
    
इधर, घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों का कहना है कि डॉक्टर्स ने इस केस में काफी मेहनत और समझदारी से काम लिया तब जाकर शख्स की जान बचाई जा सकी है. वहीं, डॉक्टर्स ने भी कहा कि उन्होंने अपनी लाइफ में ऐसा केस पहले कभी नहीं देखा था.

ये भी पढ़ें- Kinner death rituals: रात में ही क्यों निकाली जाती है किन्नरों की शव यात्रा? जूते-चप्पलों से क्यों पीटा जाता है शव?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
A 5 inch fish jumped out from water and stuck in fisherman throat at thailand
Short Title
पानी से फुदककर निकली मछली, सीधे जाकर शख्स के गले में फंसी फिर...
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Date updated
Date published
Home Title

पानी से फुदककर निकली मछली, सीधे जाकर शख्स के गले में फंसी फिर...