डीएनए हिंदी: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) का पर्व इस साल 18 फरवरी को मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के रूप में मनाया जाता है. शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह कराया जाता है. उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में विवाह से पूर्व की जाने वाली रस्मों को भी निभाया जाता है. इस साल भी शिव नवरात्रि (Shiv Navratri 2023) का पर्व मनाया जा रहा है. शिव नवरात्रि (Shiv Navratri 2023) शुक्रवार को शुरू हो चुकी है. शिव नवरात्रि के पहले दिन पुजारियों ने महाकाल को उबटन लगाकर दूल्हा बनाया. शिव जी को नए वस्त्र पहनाकर भगवान की आरती की गई. इन नौ दिनों महाकाल का अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाएगा. महाकाल के सिर पर सेहरा भी सजाया जाएगा. 

शिव नवरात्रि (Shiv Navratri 2023)
महाशिवरात्रि से पहले शिव नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है. महाकालेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ की शादी की रस्में शुरू कर दी गई हैं. शिव नवरात्रि के दौरान महाकाल के अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना की जाती है. इन दिनों महाकालेश्वर महादेव मंदिर के गर्भग्रह में भी कम भक्तों का प्रवेश कम कर दिया जाता है. महाकाल मंदिर में विशेष पूजन के लिए इन दिनों पूजा आरती के समय में भी बदलाव किया जाता है. सुबह 10 बजे की भोग आरती दोपहर 1 बजे की जाती है. शाम की संध्या आरती 5 बजे की जगह दोपहर को 3 बजे की जाती है. 

यह भी पढ़ें - Mahashivratri Rudrabhishek: महाशिवरात्रि के दिन घर पर जरूर कराना चाहिए रुद्राभिषेक, मृत्यु से लेकर कलह और दुख रहता है दूर

इस दिन सजेगा शिव जी के सिर पर सेहरा
शिव नवरात्रि पर अंतिम दिन भोलेनाथ को दूल्हे के रूप में तैयार किया जाता है. 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दौरान शिव जी का जलाभिषेक किया जाएगा. महाकाल की मध्यरात्रि महानिषाकाल में पूजा की जाएगी. इसके बाद 19 फरवरी को सुबह 4 बजे शिव जी के शीश पर सवा मन फूलों से बने सेहरे को सजाया जाएगा. बाद में दोपहर 12 बजे भस्म आरती की जाएगी. 

यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, शिव के नाराज होने से बढ़ सकता है दुर्भाग्य

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
ujjain shiv navratri bhole baba marriage rituals starts mahadev decorate with sehra on 18 feb mahashivratri
Short Title
शुरू हो गई शिव विवाह की रस्में, जानें किस दिन महाकाल के सिर पर सजेगा सेहरा
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Mahashivratri 2023
Caption

प्रतीकात्मक तस्वीर

Date updated
Date published
Home Title

शुरू हो गई शिव विवाह की रस्में, जानें किस दिन महाकाल के सिर पर सजेगा सेहरा