डीएनए हिंदीः Basant Panchami 2023 Shubh Muhurat or Shubh Yoga- इस बार बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा. ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार बसंत पंचमी के दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है (Basant Panchami 2023 Date). ऐसे में इन शुभ योगों पर देवी सरस्वती की पूजा करने से भक्तों को पूजा का दोगुना फल प्राप्त होगा. साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. हर साल माघ मास (Magh Maas) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. यह खास दिन देवी सरस्वती (Goddess Saraswati) को समर्पित है, इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है. आइए जानते हैं क्या है बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त और इस दिन कौन कौन से शुभ योगों (Basant Panchami 2023 Shubh Yoga) का हो रहा है निर्माण. 

बसंत पंचमी 2023 शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2023 Shubh Muhurat)

इस बार बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को सुबह 07:12 मिनट से लेकर दोपहर 12:34 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस दिन देवी की पूजा की अवधि: 05 घंटे तक होगी. 

यह भी पढ़ें:  इस दिन मनाई जाएगी बसंत पंचमी, यहां जानिए डेट, शुभ मुहूर्त ,पूजा विधि व महत्व

बसंत पंचमी के दिन इन 4 शुभ योगों का हो रहा है निर्माण (Basant Panchami 2023 Shubh Yoga)

शिव योग (Shiva Yoga On Basant Panchami 2023)

बसंत पंचमी के दिन यानी 26 जनवरी को सुबह 03 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक शिव योग रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसमें ध्यान, पूजा का विशेष महत्व होता है.

सिद्ध योग (Siddhi Yoga On Basant Panchami 2023)

शिव योग के समाप्त होते ही सिद्ध योग शुरु हो जाएगा. जो पूरी रात रहेगा. इस योग को बेहद शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: बसंत पंचमी के दिन धोबिन क्यों देती हैं विवाहित महिलाओं को सुहाग? जानिए क्या है इसके पीछे की पौराणिक कथा

सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga On Basant Panchami 2023)

सर्वार्थ सिद्धि योग 26 जनवरी को शाम 06:57 मिनट से लेकर अगले दिन 07:12 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस योग में किए गए सभी कार्य सफल, संपन्न और सिद्ध होते हैं.

रवि योग (Ravi Yoga On Basant Panchami 2023)

इस दिन रवि योग शाम 06:57 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 07:12 मिनट तक रहेगा. सूर्य देव की कृपा से इस योग में किए गए सभी कार्यों में अमंगल दूर होते हैं और शुभता की प्राप्ति होती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Url Title
shiva sarvartha siddhi yoga other yoga made on basant panchami 2023 know saraswati puja time shubh Muhurat
Short Title
बसंत पंचमी पर शिव सर्वार्थ सिद्धि सहित बन रहे हैं ये 4 शुभ योग
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Basant Panchami 2023 Shubh Yog
Caption

बसंत पंचमी पर शिव, सर्वार्थ सिद्धि सहित बन रहे हैं ये 4 शुभ योग

Date updated
Date published
Home Title

बसंत पंचमी पर शिव सर्वार्थ सिद्धि सहित बन रहे हैं ये 4 शुभ योग, जानिए किस शुभ मुहूर्त में देवी की पूजा होगी सफल