डीएनए हिंदी: Sharad Purnima 2022 Date,Timings, and Significance: हिंदू पंचांग के मुताबिक एक वर्ष में 12 पूर्णिमा आती हैं, जिसमें शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2022) का विशेष महत्व है. माना जाता है कि सिर्फ शरद पूर्णिमा के दिन ही चांद अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है. शरद पूर्णिमा अगले महीने 9 अक्टूबर 2022 (Sharad Purnima 2022 date) को है. कहा जाता है इस दिन चंद्रमा से निकलने वाली किरणों में अमृत घुला हुआ होता है. 

इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन से जुड़ी तमाम मुश्किलें दूर होती हैं.

शरद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त (Sharad Purnima 2022 Date and Timings)

शरद पूर्णिमा अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 9 अक्टूबर 2022 को सुबह 3 बजकर 41 मिनट से शुरू होगा जो कि अगले दिन 10 अक्टूबर 2022 सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा. 

(शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 05 बजकर 58 मिनट पर होगा )

यह भी पढ़ें- 26 सितंबर को कितने बजे होगी नवरात्रि की कलश स्थापना, शुभ समय और तिथि

यह है महत्व (Sharad Purnima 2022 Significance)

इस दिन चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है इसलिए चारों दिशाओं में चन्द्रमा की रोशनी फैली हुई होती है. कहा जाता है कि इस दौरान माता लक्ष्मी भ्रमण के लिए निकलती हैं, इस वजह से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से अपार धन व वैभव काआशीर्वाद मिलता है.

मान्यता है कि इस दिन आसमान से अमृत की वर्षा होती है इसलिए लोग रात में खुले आसमान के नीचे खीर बना कर रखते हैं. साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाया जाता है.

यह भी पढ़ें- देवी दुर्गा के वाहनों का महत्व क्या है, वाहन का प्रतीक क्या होता है 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणें औषधीय गुणों से परिपूर्ण होती हैं,  माना जाता है कि यह किरणें अगर किसी रोगी पर पड़ जाए तो उसके गंभीर रोग भी समाप्त हो जाते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Sharad Purnima 2022 Kab hai Sharad Purnima date shubh muhurat mythological hindu dharm significance
Short Title
अगले महीने इस तारीख को है शरद पूर्णिमा, कहते हैं रात में होती है अमृत वर्षा  
Article Type
Language
Hindi
Created by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Sharad Purnima
Caption

शरद पूर्णिमा कब है, शुभ मुहूर्त और क्या है इसका महत्व

Date updated
Date published
Home Title

Sharad Purnima 2022: अगले महीने इस तारीख को है शरद पूर्णिमा, कहते हैं रात में होती है अमृत वर्षा