डीएनए हिंदीः सामुद्रिक शास्त्र (Samudrika Shastra) में शरीर के प्रत्येक अंग, उनके आकार और मौजूद निशानों से व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं. शरीर के कई अंगों पर तिल का होना व्यक्ति को भाग्यशाली (Luck Mole) बनाता है. आज हम आपको महिलाओं के शरीर पर मौजूद उन तिलों (Mole Meaning On Body Parts) के बारे में बताने वाले हैं जो उनके लिए बहुत ही भाग्यशाली होते हैं. ऐसा माना जाता है कि शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल (Mole Meaning On Body Parts) होने का अलग-अलग अर्थ होता है. तिल का साइज और रंग भी इस बात को प्रभावित करता है.

महिलाओं के इन अंगों पर तिल होना बनाता है भाग्यशाली
भौंहों के बीच में तिल

जिन लड़कियों के भौंहों के बीच में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यशाली होती हैं. इनका दिमाग बहुत ही तेज होता है. इनका धर्म-कर्म के कामों में मन लगा रहता है और यह जिंदगी भर खुशहाल रहती हैं. यह लड़कियां पति और ससुराल पक्ष के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती है.

झाड़ू के इस्तेमाल से जुड़ी गलतियां बन सकती है पारिवारिक कलह और दरिद्रता का कारण, जानें झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम

ठुड्डी और कमर पर तिल होना
जिन महिलाओं और लड़कियों के ठुड्डी और कमर पर तिल होता है वह बहुत ही सुख-सुविधाओं में रहती हैं. इन लड़कियों को अच्छा और पैसे वाला जीवनसाथी मिलता है. यह जहां भी जाती है वहां पर खुशियों का माहौल बन जाता है.

कंधे पर तिल
कंछे पर तिल वाली महिलाओं को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है इन्हें जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं. यह हमेशा अपने परिवार के साथ खड़ी रहती हैं. इन्हें जीवनसाथी से भी खूब प्यार मिलता है.

माथे पर तिल होने के संकेत
यह लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली होती हैं. यह बहुत ही बुद्धिमान और दूरदर्शी होती हैं. ऐसी लड़कियां अपने पति और ससुराल वालों के लिए भी बहुत ही भाग्यशाली होती हैं. यह कठिन परिस्थितियों में भी पति का साथ नहीं छोड़ती हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
lucky moles on female body gives important and auspicious signs ladki ke sharir par kala til hona
Short Title
लड़कियों के इन अंगों पर तिल होना देता है कई संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Authors
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Mole Meaning On Female Body
Caption

प्रतीकात्मक तस्वीर

Date updated
Date published
Home Title

लड़कियों के इन अंगों पर तिल होना देता है कई संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान