डीएनए हिंदी: भारत में प्रमुख रूप से मनाए जाने वाला हिंदूओं का त्योहार होली (Holi 2023) आने ही वाला है. होली का पर्व (Holi 2023) पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा को मनाया जाता है. फाल्गुन माह की पूर्णिमा को प्रदोष काल मुहूर्त में होलिका दहन (Holika Dahan 2023) होता है और अगले दिन रंगों की होली (Holi 2023) खेली जाती है. होली के मुहूर्त (Holi 2023) को लेकर लोगों में इस बात को लेकर अटकलें है कि होली का त्योहार (Holi 2023 Date) किस तारीख को मनाया जाएगा. होली (Holi 2023) दो दिनों का त्योहार है लेकिन इस बार होली (Holi 2023) तीन दिन को हो रही है. तो चलिए जानते है किस दिन कौन सी होली मनाई जाएगी. 

इन तीन शर्तों में किया जाता है होलिका दहन (Holika Dahan 2023)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के लिए तीन शर्तों को पालन करना जरूरी होता है. होलिका दहन के समय फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि होनी चाहिए. सात ही होलिका दहन के समय रात का समय होना चाहिए और इस दौरान भद्रा नहीं होनी चाहिए. हालांकि भद्रा के दौरान पुच्छ भद्रा होलिका दहन किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2023: इस दिन है फाल्गुन की पहली एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

होलिका दहन 2023 मुहूर्त (Holika Dahan 2023 Date)
होलिका दहन इस साल पंचांग के अनुसार, 6 और 7 मार्च की रात को जलाई जाएगी. वाराणसी पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का समय भद्रा पुच्छ रात को 12 बजकर 23 मिनट से रात को 1 बजकर 35 मिनट तक निर्धारित किया गया है. इस समय में होलिका दहन करने से आपके राग, द्वेष, क्लेश और दुखों के कारणों का अंत हो जाएगा. होलिका दहन के समय "ॐ होलिकायै नम:" मंत्र का उच्चारण करना चाहिए. होलिका की अग्नि में जौ और चने भुनते है. ऐसा करने से शुभता का वरदान मिलता है. होली की भस्म का टीका लगाने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और आयु में वृद्धि होती है.  

इस दिन खेली जाएगी रंगों की होली
होलिका दहन 6 और 7 तारीख की रात को होगा रंगों की होली होलिका दहन के अगले दिन खेली जाती है. हालांकि इस बार शास्त्रीय विधान के अनुसार, रंगों की होली अगले दिन नहीं बल्कि 8 मार्च को खेली जाएगी. रंगों की होली 8 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाएगी. काशी के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में होली 7 मार्च को होगी जबकि अन्य जगहों पर होली आठ को मनाई जाएगी. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
holi date 2023 know holika dahan muhurat and dhulandi date bhadra timing
Short Title
दो नहीं तीन दिनों की हो रही हैं होली, जानें कब है होलिका दहन
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Holi 2023 Date
Caption

प्रतीकात्मक तस्वीर

Date updated
Date published
Home Title

दो नहीं तीन दिनों की हो रही हैं होली, जानें कब है होलिका दहन और किस दिन खेली जाएंगी रंगों की होली