डीएनए हिंदी: Ekadashi 2023 List- साल 2022 खत्म होने को है, दिसंबर का महीना लगते ही साल 2023 का इंतजार शुरू हो जाता है. अगले साल कितनी एकादशी है और कब कब, ये हर कोई जानना चाहता है. हिंदू धर्म में एकादशी का काफी महत्व है, हर माह में एकादशी आती है, कोई निर्जला होती है तो कोई आम एकादशी होती है. एक साल में कम से कम 24-25 एकादशी होती हैं, जिसमें कुछ एकादशी का महत्व बहुत ज्यादा होता है. 

ये है एकादशी की लिस्ट

पौष 

पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 2 जनवरी 2023

माघ

षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 18 जनवरी 2023

जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 1 फरवरी 2023

फाल्गुन 

विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 16 फरवरी 2023

आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 3 मार्च 2023

चैत्र

पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 18 मार्च 2023

कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 1 अप्रैल 2023

वैशाख 

बरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 16 अप्रैल 2023

मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 1 मई 2023

यह भी पढ़ें- साल 2023 में कब कब है अमावस्या, क्या है तिथि 

ज्येष्ठ 

अपरा एकादसशी (कृष्ण पक्ष) - 15 मई 2023

निर्जला एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 31 मई 2023

आषाढ़ 

योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 14 जून 2023

देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 29 जून 2023

सावन 

कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 13 जुलाई 2023

पुत्रदा एकादशी - 27 अगस्त 2023

अधिक मास

पद्मिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 29 जुलाई 2023

परम एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 12 अगस्त 2023

भाद्रपद 

अजा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 10 सितंबर 2023

परिवर्तिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 25 सितंबर 2023

आश्विन 

इंदिरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 10 अक्टूबर 2023

पापांकुशा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 25 अक्टूबर 2023

कार्तिक 

रमा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 9 नवंबर 2023

देवउठनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 23 नवंबर 2023

मार्गशीर्ष माह (अगहन) 

उत्पन्ना एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 8 दिसंबर 2023

मोक्षदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 22 दिसंबर 2023 

एकादशी की मान्यता

एकादशी तिथि भगवान विष्णु से जुड़ी है, विष्णु भगवान को एकादशी बहुत पसंद है, यही वजह है कि एकादशी का व्रत सभी व्रतों में खास और प्रभावशाली होता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत करने वाला व्यक्ति कभी संकटों से नहीं घिरता है क्योंकि इस व्रत की महिमा स्वयं श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई थी. एकादशी व्रत के प्रभाव से जातक को मोक्ष मिलता है और सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं, दरिद्रता दूर होती है, अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता, शत्रुओं का नाश होता है, धन, ऐश्वर्य, कीर्ती और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता होता है, एकादशी के दिन दान करने का काफी महत्व है. एकादशी के दिन चावल नहीं खाया जाता, 

यह भी पढ़ें- एकादशी व्रत पर चावल नहीं खाते, जानिए क्या है मान्यता 

एकादशी में क्या न करें 

एकादशी में कई नियम पालन करने होते हैं, इस दिन सात्विक भोजन करें, हो सके तो फलाहार करें, मांस, प्याज, लहसुन और मसूर दाल न खाएं. पवित्र रहें, ब्रह्मचर्य का पालन करें 

एक बार भोजन करें, बार बार मुंह झूठा ना करें 
इस दिन क्रोध और झूठ नहीं बोलना चाहिए 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
ekadashi 2023 date list naye saal me kab kab hai ekadashi vrat upay
Short Title
नए साल में कब कब है एकादशी, किस तिथि पर रखें व्रत, यहां है पूरी लिस्ट
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
ekadashi date 2023 list kab kab hai ekadashi
Date updated
Date published
Home Title

Ekadashi 2023 List: नए साल में कब कब है एकादशी, किस तिथि पर रखें व्रत, यहां है पूरी लिस्ट