डीएनए हिंदी: कल शुक्रवार को रमजान का आखिरी रोजा रखा गया. जिसके बाद दुनिया भर के मुस्लिमों को ईद 2023 (Eid-2023) का इंतजार है. कल कई जगहों पर ईद (Eid-2023) के चांद का दीदार हो चुका है इन जगहों पर आज ईद (Eid-2023) मनाई जाएगी. हालांकि भारत और पाकिस्तान समेत कई स्थानों पर चांद नजर न आने की वजह से यहां आज ईद (Eid-2023) नहीं मनाई जाएगी. भारत में गुरुवार यानी कल चांद नजर नहीं आया था. आज भारत में ईद (Eid-2023) के चांद का दीदार हो जाएग. जिसके बाद कल 22 अप्रैल को ईद (Eid-2023) का पर्व मनाया जाएगा.

इन जगहों पर हुए चांद के दीदार
मुस्लिम धर्म में चांद के दीदार के बाद ही ईद का पर्व (Eid-2023) मनाया जाता है. कल गुरुवार को भारत पाकिस्तान समेत कई स्थानों पर चांद नजर नहीं आया हालांकि सऊदी, अमेरिका और कनाडा सहित कतर में चांद नजर आया जिसके बाद इन सभी जगहों पर आज ईद (Eid-2023) मनाई जाएगी. 20 अप्रैल को "चांदरात" के बाद 21 अप्रैल को शव्वाल का पहला दिन होगा. ईद का चांद नजर आने वाली रात को चांदरात कहा जाता है. शव्वाल का पहला दिन ईद अल-फ़ितर (Eid Al Fitr 2023) है.

यह भी पढ़ें - EID UL FITR 2023 Date: ईद शनिवार को या रविवार को, हो गया इसका फैसला, ये है सही तारीख

संयुक्त अरब अमीरात में हुआ ईद की छुट्टियों का ऐलान (Eid Al Fitr 2023)
संयुक्त अरब अमीरात में भी बीते गुरुवार को ईद के चांद के दीदार हो गए हैं. जिसके बाद यहां पर आज ईद मनाई जा रही है. यहां पर चांदरात के बाद सरकार ने ईद की छुट्टी का ऐलान कर दिया है. संयुक्त अरब अमीरात में ईद के बाद 24 अप्रैल को सभी कार्यालय खुलेंगे.

इन जगहों पर शनिवार को मनाई जाएगी ईद (Eid Al Fitr 2023)
भारत पाकिस्ताम समेत कई ऐसे देश हैं जहां पर गुरुवार को चांद नजर नहीं आया है. बता दें कि, सिंगापुर और मलेशिया में भी चांद नहीं दिखा है. यहां पर आज चांद के दीदार के बाद शनिवार को ईद मनाई जाएगी. ईद की तारीख को लेकर ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय इमाम परिषद ने यह बयान दिया है कि 21 अप्रैल का दिन रमजान का आखिरी दिन है ऐसे में 22 अप्रैल को सभी जगहों पर ईद का पर्व मनाया जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Eid Al Fitr 2023 date Arab countries and america celebrate eid today know eid moon sighting time in india
Short Title
अरब देशों समेत इन जगहों पर आज मनाई जा रही है ईद, भारत में आज है "चांदरात"
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Authors
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Eid Al Fitr 2023
Caption

Eid Al Fitr 2023

Date updated
Date published
Home Title

अरब देशों समेत इन जगहों पर आज मनाई जा रही है ईद, भारत में आज है "चांदरात" कल मनाई जाएगी ईद