डीएनए हिंदी: Lunar Eclipse 2022 India Time, Kaha Kab Dikhega Chandra Grahan-आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. कहीं आंशिक तो कहीं पूर्ण चंद्र ग्रहण का साया होगा. चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल सुबह 8.30 मिनट से ही शुरू हो गया है. भारत के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखेगा, देश में सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश (First in Arunachal Pradesh) में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा. देश की पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा जबकि बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा. 8 नवंबर को शाम में जैसे ही चंद्रोदय होगा वैसे ही ग्रहण दिखेगा. आज शाम 5 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक चंद्र ग्रहण रहेगा. 

चलिए जानते हैं आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण, विदेश के शहरों का समय क्या है. 

देश के इन हिस्सों में दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Timing in Your City)

पूर्वोत्तर के क्षेत्रों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. अरूणाचलप्रदेश, ओड़िशा, भुवनेश्वर, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, कोहिमा, नॉर्थ ईस्ट के कई शहरों में चंद्र ग्रहण दिखेगा.

know your city chandra grahan timing

दुनिया में यहां देखा जा सकेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन भी देख पाएंगे चंद्र ग्रहण का नजारा, कहां आंशिक और कहां पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा

यहां नहीं दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

दक्षिणी पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका में ग्रहण दिखाई नहीं देगा

ये है आपके शहर की टाइमिंग

दिल्ली- 5.28    नोएडा-5.30
अमृतसर-5.32, लखनऊ-5.16
भोपाल- 5.36     लुधियाना-5.34
जयपुर- 5.37    शिमला -5.20
मुंबई- 6.01    कोलकाता-4.52
रायपुर-5.21    पटना-5.00
इंदौर-5.43    देहरादून-5.22
उदयपुर-5.49 गांधीनगर-5.55

यह भी पढ़ें- भारत के कई हिस्सों में दिखेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल शुरू, इस दौरान क्या करें और क्या ना करें 

विदेश में कहां कब दिखेगा (Lunar Eclipse Timing Outside India)

इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण (Full Lunar Eclipse) मंगलवार को सबसे पहले पूरे उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा,इसके बाद पश्चिम और सूर्यास्त के बाद संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और शेष में प्रशांत में दिखाई देगा. यह ग्रहण खास इसलिए है क्योंकि इसके बाद अगले तीन साल तक ऐसी कोई खगोलीय घटना नज़र नहीं आयेगी. इसके अलावा, यूरेनस एक चमकीले तारे के समान, चंद्रमा के ऊपर केवल एक उंगली की चौड़ाई जितना दिखाई देगा. पूर्ण चंद्रगहण लगभग एक से डेढ़ घंटे तक नज़र आयेगा. यह सुबह 'ईस्टर्न टाइम ज़ोन' के अनुसार, पांच बजकर 16 मिनट से लेकर छह बज कर 41 मिनट तक दिखाई देगा. इस बीच, पृथ्वी सीधे चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है. 

'ब्लड मून' (Blood Moon) के नाम से प्रसिद्ध, यह पृथ्वी पर सूर्यास्त और सूर्योदय के प्रकाश से एक लाल-नारंगी रंग में दिखाई देगा. दक्षिण अमेरिका में मंगलवार को मौसम अनुकूल रहने पर चंद्रग्रहण की एक झलक मिलेगी. हालांकि, अफ्रीका, मध्य पूर्व और अधिकांश यूरोप को 2025 तक इंतजार करना होगा. यह इस साल का दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण है, पहला मई में था और अगला 2025 तक नहीं होगा

यह भी पढ़ें- भूलकर भी चंद्र ग्रहण न देखें इन राशियों के जातक, वाहन दुर्घटना का बन रहा योग

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Url Title
Chandra grahan 2022 india time know your city timing apke shehar me kab dikhega chandra grahan lunar eclipse
Short Title
चंद्र ग्रहण के साथ क्या आपके शहर में भी दिखेंगे शूटिंग स्टार्स, क्या है टाइमिंग
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
chandra grahan india time sutak kaal shooting stars
Date updated
Date published
Home Title

चंद्र ग्रहण के साथ दिखेंगे शूटिंग स्टार्स, जानिए अपने शहर की टाइमिंग