डीएनए हिंदी: Sawan Pradosh Vrat 2022- श्रावण मास का दूसरा सोमवार आज है. इस वर्ष सावन का दूसरा सोमवार अत्यंत खास है वह इसलिए क्योंकि इस दिन सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. साथ ही इस दिन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है. हिन्दू पंचांग के अनुसार इस सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है. मान्यता है कि इन शुभ योग में भगवान शिव (Bhagwan Shiv Puja) की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. आइए जानते हैं क्या है इस दिन का महत्व और किस मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा.

सावन के दूसरे सोमवार का महत्व (Sawan Somwar 2022)

सावन के दूसरे सोमवार के दिन व्रत और विशेष पूजा करने से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं. इस दिन व्रत रखने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं, धन लाभ, संतान सुख और लंबे से परेशान कर रहे रोग से मुक्ति प्राप्त होती है.

इस मुहूर्त में करें सावन सोम प्रदोष व्रत 2022 पूजा (Sawan Pradosh Vrat 2022 Shubh Muhurat)

सावन कृष्ण त्रयोदशी: 25 जुलाई को शाम 04:15 से 26 जुलाई को शाम 06:46 बजे तक

प्रदोष काल: 25 जुलाई को शाम 07:17 से उसी दिन रात 09:21 तक

मान्यता है कि सावन सोमवार और सोम प्रदोष व्रत भगवान शिव के अति प्रिय दिवस के रूप में जाने जाते हैं. बताए गए शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करने से सभी कष्ट, दुख-दर्द दूर हो जाते हैं. साथ ही भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. 

Sawan 2022 Upay: सावन के दूसरे सोमवार पर इस तरह करें भगवान शिव की पूजा, जानें खास मंत्र

सावन प्रदोष व्रत 2022 पर इन मंत्री से करें भगवान शिव की पूजा (Sawan Pradosh Vrat 2022 Mantra)

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। 
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय ह्रीं ऐं ॐ 

पत्नीं मनोरमां देहि, मनोवृत्तानुसारिणीम्। 
तारिणीम दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।

Sawan 2022 Jalabhishek: भगवान शिव के जलाभिषेक के पीछे क्‍या आप जानते हैं ये पौराणिक और वैज्ञानिक कारण

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Sawan Pradosh Vrat 2022 know shubh muhurat and importance of som pradosh vrat
Short Title
जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए इस मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा
Article Type
Language
Hindi
Created by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Sawan 2022, Sawan Dusra Somwar, Sawan Som Pradosh vrat, Sawan Pradosh Vrat 2022, Som Pradosh Vrat, सावन 2022, सावन सोम प्रदोष व्रत, सावन सोमवार 2022, सावन प्रदोष व्रत 2022
Caption

Sawan Som Pradosh vrat, Sawan Pradosh Vrat 2022, सावन प्रदोष व्रत 2022

Date updated
Date published
Home Title

Sawan Pradosh Vrat 2022:  इस मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा, जीवन होगा सुखमय