डीएनए हिंदी: भगवान विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है. विष्णु भक्त प्रह्लाद को राक्षस हिरण्यकश्यप की यातनाओं से बचाने के लिए भगवान नरसिंह धरती पर अवतरित हुए थे. हर साल देशभर में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान नरसिंह जयंती ( Narsimha Jayanti 2022 ) मनाई जाती है. इस साल नरसिंह जयंती पर्व 14 मई 2022, शनिवार मनाया जाएगा. इस दिन भगवान नृसिंह ( Bhagwan Narsimha ) का ध्यान करने से और उनकी विधि-विधान से पूजा करने से कई प्रकार के कष्टों का नाश होता है. भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है और कष्टों से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं  कुछ ऐसे मंत्र जिनके जाप से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है. उससे पहले जान लीजिए नरसिंह जयंती 2022 की तिथि और शुभ मुहूर्त.

नरसिंह जयंती 2022 ( Narsimha Jayanti 2022 ) की तिथि और शुभ मुहूर्त

तिथि प्रारंभ: 14 मई 2022, शनिवार दोपहर 3 बजकर 23 मिनट तक

तिथि समाप्त: 15 मई 2022, रविवार दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक

संकल्प शुभ समय: सुबह 10 बजकर 57 मिनट से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक

शाम की पूजा का शुभ समय: शाम 04 बजकर 22 मिनट से 07 बजकर 05 मिनट तक

ये भी पढ़ेंः Buddha Purnima 2022: कहां है वह बोधि वृक्ष जिसके नीचे गौतम ज्ञान पाकर बुद्ध हुए थे

भगवान नरसिंह ( Narsimha Jayanti 2022 ) के सिद्ध मंत्र

"ॐ नृम नृम नृम नरसिंहाय नमः"

एकाक्षर नरसिंह मंत्र : 'क्ष्रौं'
त्र्यक्षरी नरसिंह मंत्र : 'ॐ क्ष्रौं ॐ'
षडक्षर नरसिंह मंत्र : 'आं ह्रीं क्ष्रौं क्रौं हुं फट्'

'ॐ श्री लक्ष्मी-नृसिंहाय': आठ अक्षरी लक्ष्मी नरसिंह मन्त्र
'जय-जय श्रीनृसिंह': अष्टाक्षर नरसिंह 

'ॐ क्ष्रौं महा-नृसिंहाय नम:': दस अक्षरी नरसिंह मन्त्र 
'ॐ क्ष्रौं नमो भगवते नरसिंहाय': तेरह अक्षरी नरसिंह मन्त्र

'ॐ उग्र नृसिंहाय विद्महे, वज्र-नखाय धीमहि। तन्नो नृसिंह: प्रचोदयात्।': नरसिंह गायत्री 
'ॐ वज्र-नखाय विद्महे, तीक्ष्ण-द्रंष्टाय धीमहि। तन्नो नारसिंह: प्रचोदयात्।।': नरसिंह गायत्री

ये भी पढ़ेंः Mohini Ekadashi 2022: आज के दिन न करें यह काम, सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Url Title
Narsimha Jayanti 2022 Chant these mantras to please Lord Narasimha know dates and shubh muhurat
Short Title
Narsimha Jayanti 2022:भगवान नरसिंह को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप
Article Type
Language
Hindi
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Narsimha Jayanti 2022, Bhagwan Narsimha Mantra, नृसिंह जयंती 2022, narsingh bhagwan, powerful vishnu mantra, vishnu bhagwan,vishnu mantra
Caption

नृसिंह जयंती 2022

Date updated
Date published
Home Title

Narsimha Jayanti 2022: प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानिए पूजा तिथि और शुभ मुहूर्त