डीएनए हिंदी: 15 जून से आषाढ़ माह का प्रारंभ हो चुका है. इस माह में गुप्त नवरात्रि 2022 (Gupt Navratri 2022) मनाई जाएगी. पूरे साल में 4 नवरात्रि होते हैं इनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि को प्रमुख माना गया है. गुप्त नवरात्रि को तंत्र विद्या और साधना के लिए महत्वपूर्ण माना गया है. इसमें 9 महाविद्याओं और तंत्र शक्ति की पूजा की जाती है. आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022 (Ashadh Gupt Navratri 2022) और क्या है इस पर्व का महत्व.

आषाढ़ नवरात्री 2022 तिथि वह शुभ समय (Ashadh Gupt Navratri 2022 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ होगा. प्रतिपदा तिथि 29 जून 2022, बुधवार को सुबह 8:21 से शुरू होगा और यह अगली सुबह 30 जून को 10:49 तक मान्य होगा. पंचांग में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की उदया तिथि 30 जून निर्धारित की गई है.

आषाढ़ नवरात्रि 2022 कलश स्थापना मुहूर्त (Gupt Navratri Shubh Muhurt)

पंचांग में बताया गया है कि कलश स्थापना 30 जून को होगी. पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा. पंचांग के अनुसार अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:57 मिनट तक होगा. मान्यता है कि अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापित करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं.

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग भी रहेगा. जो 1 जुलाई को दोपहर 1:07 से अगली सुबह पांच 5:27 तक रहेगा.

Yogini Ekadashi 2022: इस दिन व्रत रखने से स्वर्ग मिला था युधिष्ठिर को, जानिए महत्व और पूजा विधि

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022 तिथि सूची

  1. कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा: 30 जून, गुरुवार

  2. मां ब्रह्मचारिणी पूजा: 01 जुलाई, शुक्रवार

  3. मां चन्द्रघन्टा पूजा: 02 जुलाई, शनिवार

  4. मां कुष्माण्डा पूजा: 03, जुलाई, रविवार

  5. स्कन्दमाता की पूजा: 04 जुलाई, सोमवार

  6. मां कात्यायनी पूजा: 05 जुलाई, मंगलवार

  7. मां कालरात्रि पूजा: 06 जुलाई, बुधवार

  8. दुर्गाष्टमी, महागौरी पूजा, सन्धि पूजा: 07 जुलाई, गुरुवार

  9. मां सिद्धिदात्री पूजा, नवरात्रि पारण: 08 जुलाई, शुक्रवार

Jagannath Rath Yatra 2022: 15 दिनों तक क्यों बीमार रहते हैं भगवान जगन्नाथ, जानिए रहस्य

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Gupt Navratri 2022 is starting from this day know date and shubh muhurt time
Short Title
Gupt Navratri 2022: इस दिन से शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022
Article Type
Language
Hindi
Created by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
gupt navratri 2022, gupt navratri 2022 dates, gupt navratri 2022 in june, gupt navratri 2022 in july, gupt navratri 2022 kalash sthapna date, gupt navratri 2022 shubh muhurat, गुप्त नवरात्रि 2022, गुप्त नवरात्रि 2022 तिथि
Caption

गुप्त नवरात्रि 2022

Date updated
Date published
Home Title

Gupt Navratri 2022: इस दिन से शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022