डीएनए हिंदी: ओणम (Onam 2022) का पारंपरिक त्योहार खास तौर पर दक्षिण भारत में मनाया जाता है. यह त्योहार असुरों के राजा बलि के सम्मान में मनाया जाता है. राजा बलि को भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है. भगवान विष्णु के आशीर्वाद की वजह से दैत्यराज बलि को पाताल लोक का स्वामी माना जाता है. मान्यता है कि राजा बलि हर वर्ष ओणम के समय में पाताल लोक से पृथ्वी पर आते हैं. इसलिए यह पर्व भगवान विष्णु के वामन अवतार लेने और राजा बलि के पाताल लोक से पृथ्वी पर आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

ओणम के पर्व पर शाम के भोजन में अनेक तरह के पकवान बनाए जाते हैं जिसे ‘ओणम साद्या' (Onam Sadhya) कहते हैं. 
‘ओणम साद्या' में केले के पत्ते पर 25 से भी अधिक तरह के लोकप्रिय व्यंजनों को परोसा जाता है. अगर आप भी इन व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं तो अपने शहर के इन रेस्टोरेंट में जाकर ‘ओणम साद्या' में मिलने वाले सभी व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ओणम की थाली इन व्यंजनों से सजाएं, जानिए कैसे बनते हैं साउथ इंडियन फूड्स

अपने पास के इन रेस्टोरेंट में लें "ओणम साद्या" का स्वाद 

द वेस्टिन गुड़गांव वेस्टिन गुड़गावं में ओणम के पर्व पर  ‘ओणम साद्या' में बनने वाले  खास व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं जहां शेफ राधा राघवन ने 'ओणम साद्या' की थाली में 26 से अधिक व्यंजनों को शामिल किया है. यहां आपको दक्षिण भारत के तमाम लोकप्रिय व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा.

 द वेस्टिन, गुड़गांव 
दिन और समय - 8 से 10 सितंबर | दोपहर 12:30 से 03:30 | रात्रि भोजन - 7 से 11:30 
मूल्य - 1500 + टेक्स

महाबलि, दिल्ली साल 2015 में साकेत नई दिल्ली में स्थित महाबलि रेस्टोरेंट ने अपने रेस्टोरेंट में "ओणम साद्या" की शुरुआत की थी. 2015 से ही इस रेस्टोरेंट में "ओणम साद्या" में परोसे जाने वाले तमाम व्यंजनों का लोग स्वाद लेने आते हैं.

महाबलि, दिल्ली

दिन - 7 सितंबर से 9 सितंबर तक
मूल्य - 1250 
पता - MA-A05, DLF एवेन्यू, मंदिर मार्ग साकेत, नई दिल्ली 

यह भी पढ़ें- 24 व्यंजनों से सजाएं ओणम की थाली, बनाने की रेसिपी यहां जान लें

जेडब्ल्यू, मैरियट मुंबई मुंबई जुहू के जेडब्ल्यू रेस्टोरेंट में केरल के "ओणम साद्या" में परोसे जाने वाले व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए इस रेस्टोरेंट को सबसे बेहतर माना जाता है. इस रेस्टोरेंट में केरल के स्वाद को मुंबई के लोगों की थाली में परोसा जाता है.

जेडब्ल्यू मैरियट 
समय - दोपहर 12:30 से शाम 4 बजे तक 
मूल्य - 3000 +टेक्स
पता - जेडब्ल्यू  मैरियट, जुहू मुंबई

हयात, बेंगलुरु  बेंगलुरु के हयात रेस्टोरेंट में "ओणम साद्या" के व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं. इस रेस्टोरेंट की तमाम खासियत है उनमें से एक यह है कि इस रेस्टोरेंट में "ओणम साद्या" का व्यंजन घरेलू रसोइयों के सहयोग से बनाया जाता है. 

हयात, बेंगलुरु
दिन - 8 सितंबर 
मूल्य - 999 + टेक्स
पता - बेंगलुरू ब्रासरी, हयात सेंट्रिक एमजी रोड (बेंगलुरु)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
onam sadhya me parose jaten hain 26 se bhi adhik pakwan know famous restaurant for onam sadhya in india
Short Title
अपने पास के इन रेस्टोरेंट में लें "ओणम साद्या" का स्वाद 
Article Type
Language
Hindi
Created by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
03003800
Caption

अपने पास के इन रेस्टोरेंट में लें "ओणम साद्या" का स्वाद 

 

Date updated
Date published
Home Title

Onam 2022: इन जगहों पर परोसी जाती है "ओणम साद्या" की पारंपरिक थाली, जरुर करें ट्राई