डीएनए हिंदी: राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए एक और अच्छी खबर है. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने अभी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के समर्थन का ऐलान कर दिया है. इससे पहले नवीन पटनायक (Navin Patnaik) के बीजू जनता दल (बीजेडी) और नीतीश कुमार की अगवाई वाले जनता दल (यूनाइटेड) ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया है. एनडीए में शामिल न होने के बावजूद बीएसपी और बीजेडी के इस ऐलान से एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू की जीत का रास्ता और भी साफ हो गया है.

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान करते हुए मायावती ने कहा, 'हमने फैसला लिया है कि राष्ट्रपति चुनाव में हम एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे. हमने यह फैसला बीजेपी के पक्ष में या विपक्ष के खिलाफ नहीं लिया है. हमने यह फैसला अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखकर लिया है.' आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के आदिवासी होने की वजह से कई विपक्षी पार्टियां भी उनके समर्थन में आ रही हैं.

यह भी पढ़ें- Draupdi Murmu की राह हुई आसान, BJD के समर्थन से बन जाएगी बात, जानिए क्या है वोटों का पूरा गणित

JMM भी करेगी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन?
दूसरी ओर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में लामबंद होने की तैयारी में है. कांग्रेस के साथ गठबंधन में होने के बावजूद जेएमएम ने लगभग मन बना लिया है कि वह भी द्रौपदी मुर्मू के लिए वोट करेगी. इसके पहले नवीन पटनायक ने यह कहकर द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया था कि वह ओडिशा की बेटी हैं. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ओडिशा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में क्यों उतार रही है BJP? इस रणनीति पर है जोर 

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. उनके सामने बीजेपी की द्रौपदी मुर्मू उतरी हैं. द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं और वह झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. साफ छवि और आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने के कारण बीजेडी, जेडीयू, वाईएसआर कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियां भी उनके समर्थन में आती दिख रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
bsp will vote for draupadi murmu in president election says party cheif mayawati
Short Title
Mayawati का ऐलान- राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के लिए वोट
Article Type
Language
Hindi
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती
Caption

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती

Date updated
Date published
Home Title

Mayawati का ऐलान- राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के लिए वोट करेगी बसपा