डीएनए हिंदी: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आज (25 जुलाई) को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना (CJI NV Ramana) उन्हें 15वें राष्ट्रपति पद के रूप में शपथ दिलाएंगे. उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. शपथ ग्रहण के बाद नई राष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगी.

केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा. शपथ समारोह में पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे. साथ ही उपराष्ट्रपति एम, वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के चीफ, संसद सदस्य और सरकार में प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें-  Droupadi Murmu Oath: 25 जुलाई को ही शपथ क्यों लेते हैं राष्ट्रपति, कहीं इसके पीछे ये वजह तो नहीं?

संसद के केंद्रीय कक्ष में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी. यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा.

ऐसा होगा शपथ ग्रहण समारोह

  • नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने स्थायी आवास उमा शंकर दीक्षित लेन से सुबह 8:30 बजे राजघाट पहुंचेगीं. 
  • यहां से 10 मिनट बाद वह वापस लौट आएंगी. 
  • सुबह करीब 9:25 बजे राष्ट्रपति भवन जाएंगी. 
  • 9: 42 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रांगण समारोह आयोजित किया जाएगा.
  • इसके बाद औपचारिक राष्ट्रपति के काफिले के साथ सुबह  9: 50 बजे रवाना होंगी और 10 बजे संसद भवन के गेट नंबर 5 पहुंचेंगी. 
  • यहां से पीएम मोदी, स्पीकर और राज्यसभा के सभापति सेंट्रल हॉल तक लेकर जाएंगे. 
  • इसके बाद 10: 30 बजे उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी जाएगी.

Delhi Traffic Police advisory
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. जिसके मुताबिक, ऐतिहासिक समारोह के चलते लुटियंस दिल्ली में भयंकर जाम (Delhi Police traffic advisory) लग सकता है. अगर इस रास्ते में आपका दफ्तर है या किसी काम से आपको आज जाना है तो खास ख्याल रखें. सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर नहीं जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग भी बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे CJI रमन्ना, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Droupadi Murmu Oath Ceremony as 15th President of India 21 gun salute cji NV Ramana Ram Nath Kovind pm modi
Short Title
Draupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ
Article Type
Language
Hindi
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
द्रौपदी मुर्मू
Caption

द्रौपदी मुर्मू 

Date updated
Date published
Home Title

Droupadi Murmu आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल