डीएनए हिंदी: Delhi Moon Rise Time Today- आज पूरे देश में सकट चौथ (Sakatr Chauth Vrat 2023) का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन व्रत रखा जाता है, जिसमें माताएं पूरा दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए रहती हैं. शाम को चंद्रमा देखने के बाद अर्घ्य देकर ही व्रत खोला जाता है और कुछ भी खाया या पिया जाता है. ऐसे में सभी की निगाह मंगलवार शाम से ही आसमान में लगी हुई है कि चांद निकलने पर व्रत को पूर्ण किया जाए. इसे संकष्टी चतुर्थी या तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है. 

दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस समय होंगे चांद के दर्शन

  • 8.45 बजे रात को नई दिल्ली में
  • 8.42 बजे रात को गुरुग्राम में
  • 8.41 बजे रात को नोएडा में

देश के अन्य हिस्सों में इस समय दिखेगा चांद

  • 8.28 बजे रात में लखनऊ में
  • 8.39 बजे रात में चंडीगढ़ में
  • 8.17 बजे रात में भुवनेश्वर में
  • 8.37 बजे रात में शिमला में
  • 8.35 बजे रात में देहरादून में
  • 8.15 बजे रात में रांची में
  • 9.09 बजे रात में पुणे में
  • 8.44 बजे रात में नागपुर में.

चांद के दर्शन के बाद करते हैं ये काम

चांद के दर्शन करते समय माताएं शकरकंद, दूर्वा, गुड़ और तिल के लड्डू का अर्घ्य देकर पूजा करती हैं. दूसरे दिन सुबह सकट माता पर चढ़ाए पकवानों का प्रसाद बांटा जाता है. सकट व्रत की अहमियत करवा चौथ व्रत के ही बराबर है. करवा चौथ जहां सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं, वहीं सकट व्रत को माताएं अपनी संतान की लंबी आयु की इच्छा लेकर रखती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
sakat chauth 2023 chand Delhi me kab dikhai dega know delhi ncr moon rise timing
Short Title
चंद्रमा देखकर ही खुलेगा व्रत, जानिए किस समय दिखेगा दिल्ली-NCR में चांद
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Sakat Chauth Vrat 2023
Caption

इस दिन है सकट चौथ, जानिए शुभ मुहूर्त

Date updated
Date published
Home Title

Sakat Chauth Moon Rise Time: चंद्रमा देखकर ही खुलेगा व्रत, जानिए किस समय दिखेगा दिल्ली-NCR में चांद