डीएनए हिंदी: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत हुई है और वो अब देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी.  पहले दूसरे और तीसरे सभी राउंड में मुर्मू की जीत एकतरफा रही है. मुर्मू से चुनावों में हार के बाद विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इस जीत के लिए द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है और  उम्मीद करता हूं कि एक बेहतरीन संविधान रक्षक साबित होंगी.

यशवंत सिन्हा ने कहा, "मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं. मुझे और हर भारतीय को उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करेंगी. मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं."

17 विपक्षी सांसदों ने Draupadi Murmu के पक्ष में डाला वोट, BJP ने विपक्षी एकता को बताया भ्रम

PM Modi ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें जीत की बधाई दी है. उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे थे दोनों ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी और सभी का आभार भी जताया है. गौरतलब है कि कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट दिया था.

इन लोगों ने भी दी बधाई 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के लिए लिखा, "राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई. वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं.आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची हैं.यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है."

वहीं गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ट्वीट कर लिखा, "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुँची है वो हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है. इतने संघर्षों के बाद भी उन्होंने जिस निःस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया वो सभी के लिए प्रेरणीय है."

Congress MLA के विवादित बयान से बढ़ी पार्टी की मुसीबत, बोले- नेहरू, इंदिरा और सोनिया के नाम पर बनाया खूब पैसा 

वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा, "भारत के मा. राष्ट्रपति पद हेतु NDA की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई. आपकी विजय 'नए भारत' के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' भाव की जीवंत तस्वीर है."

Covid-19: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव, कोविड वैक्सीन की दो बूस्टर डोज के बाद भी हुआ संक्रमण

आपको बता दें कि कुल तीनों राउंड की बात करें तो कुल वोट 3,219 थे. इनकी वैल्यू 8,38,839 थी. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2,161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले. वहीं यशवंत सिन्हा को 1,058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले थे. वहीं दावा यह किया गया है कि द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में करीब 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग भी की थी जिसके चलते विपक्षी एकता में फूट का दावा भी किया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Url Title
President Election Results 2022: Yashwant Sinha's first reaction came after Draupadi Murmu's victory
Short Title
Draupadi Murmu की जीत के बाद आया यशवंत सिन्हा का पहला रिएक्शन
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
President Election Results 2022: Yashwant Sinha's first reaction came after Draupadi Murmu's victory
Date updated
Date published
Home Title

Draupadi Murmu की जीत के बाद आया यशवंत सिन्हा का पहला रिएक्शन, बोले-उम्मीद करता हूं कि...