डीएनए हिंदी: भारत में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकसाथ पांच वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) को हरी झंडी दिखाएंगे. वह मंगलवार दोपहर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेंगे. भोपाल के ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे. रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन के अलावा बाकी की चार वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअल तरीके से ही हरी झंडी दिखाई जाएगी. गोवा, बिहार और झारखंड को राज्य की पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है.

इस बार मध्य प्रदेश को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है. कर्नाटक में एक वंदे भारत ट्रेन पहले से चल रही है तो यहां चलाई जाने वाली धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत राज्य की दूसरी ट्रेन हो जाएगी. बिहार, झारखंड और गोवा में पहली बार वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है. रानी कमलापति भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन भेड़ाघाट, पंचमढ़ी और सतपुड़ा से होकर गुजरेगी. वहीं, खजुराहो-भोपाल-इंदौर ट्रेन महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर और खजुराहो जैसे अहम पर्यटन स्थलों को भी जोड़ेगी.

यह भी पढ़ें- देश में एक साथ चलने जा रही 5 वंदे भारत,  क्या आपका शहर है रूट में शामिल? 

इन 5 वंदे भारत ट्रेनों की आज होगी शुरुआत

  • रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • खजुराहो-भोपाल इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
  • धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
  • रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें- Eid-Al-Adha 2023: 29 जून को बकरीद पर इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा रूट पर किया जाएगा. रांची से पटना की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी हो जाएगी. मंगलवार के अलावा हफ्ते के छह दिन यह ट्रेन दोनों दिशाओं से होगा. गोवा के मडगांव और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच गोवा की पहली वंदे भारत की शुरुआत भी आज ही की जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
pm narendra modi to flag off 5 vande bharat express trains here is the list
Short Title
5 Vande Bharat Trains को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, इन राज्यों में पहली बार चल
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Vande Bharat Express
Caption

Vande Bharat Express

Date updated
Date published
Home Title

आज 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, इन 3 राज्यों में पहली बार चलेगी यह खास ट्रेन