कोलकाता रेप-मर्डर केस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. इतने दिन से चल रही जांच के बाद आज सीबीआई आरोपी संजय रॉय समेत 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कर रही है.  सीबीआई को शुक्रवार को आरोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी मिली थी. अब देखना ये होगा कि इस टेस्ट के बाद क्या-क्या खुलासे होंगे.  

सूत्रों के मुताबिक इस टेस्ट में 3 तरह के सवाल- रिलेवेंट, इरेलेवेंट और कंट्रोल सवाल पूछे जाते हैं. CBI संजय रॉय से ये सवाल पूछ रही है. 

CBI ने पूछे ये सवाल

1. क्या आपका नाम संजय रॉय है? 

2. क्या आप कोलकात्ता में रहते है? 

3. क्या वारदात वाले दिन आप हॉस्पिटल में थे? 

4. क्या आपको मोटरसाइकिल चलानी आती है? 

5. क्या आपने पीड़िता का रेप किया? 

6. क्या आपने पीड़िता का क़त्ल किया? 

7. क्या अपने कभी झूठ बोला है? 

8. क्या टमाटर का रंग लाल होता है? 

9. क्या आप पीड़िता को जानते थे? 

10. क्या क़त्ल में आपके साथ कोई और भी शामिल था? 

11. क्या क़त्ल करने के बाद आप अस्पताल से भाग गए थे? 

12. क्या आपने पीड़िता के साथ पहले भी छेड़छाड़ की है? 

13. क्या आप पोर्न फिल्में देखते है? 

14. क्या आप डॉक्टर संदीप घोष को जानते है? 

15. क्या क़त्ल की जानकारी आपने संदीप घोष को दी थी? 

16. क्या आप पीड़िता के क़त्ल से पहले रेड लाइट इलाके में गए थे? 

17. आपके साथ सेमिनार हॉल में कोई और भी मौजूद था? 

18. वारदात के बारे में आपने किसी को कुछ बताया? 

19. क्या आपका ब्लू टूथ सेमिनार हॉल में टूटा था? 

20. पूछे गए सारे सवालों का क्या अपने सही जबाब दिया है?


ये भी पढ़ें-'पूर्व प्रिंसिपल ने घटना वाली रात किया था फोन', पीड़िता के पिता ने किया खुलासा


क्यों कर रही CBI पॉलीग्राफ टेस्ट
कोलकाता रेप मर्डर केस में कुल सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट चल रहा है. सीबीआई के कोलकाता ऑफिस में आरोपी संजय रॉय, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष, चार ट्रेनी डॉक्टर और एक वालंटियर का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है. पॉलीग्राफ टेस्ट का उद्देश्य सच का पता लगाना है. सीबीआई जानना चाहती है कि कहीं इन लोगों ने सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की साथ ही इन चारों ट्रेनी डॉक्टर्स में से कोई षड्यंत्र का हिस्सा था या नहीं. 

Url Title
Kolkata rape murder case cbi asking these questions to accused sanjay roy polygraph test
Short Title
आरोपी संजय रॉय पॉलीग्राफ का टेस्ट जारी, CBI पूछ रही है केस से जुड़े ये अहम सवाल
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Kolkata Doctor Rape Murder Case
Date updated
Date published
Home Title

Kolkata Rape-Murder Case: आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट जारी, CBI पूछ रही है केस से जुड़े ये अहम सवाल

Word Count
382
Author Type
Author