डीएनए हिंदी: भारत एक बार फिर अंतरिक्ष में इतिहास रचने के लिए तैयार है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 की तैयारियां पूरी हो गई हैं. चंद्रमा के अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने के लिए भारतीय चंद्रयान-3 लॉन्च होने वाला है. 

14 जुलाई को चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण होने वाला है. दुनिया चंद्रयान-3 की चर्चा कर रही है लेकिन क्या आपको पता है कि इस महत्वाकांक्षी मिशन के पीछे किसका दिमाग है. अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कौन है जिसकी वजह से यह मिशन, पूरा हो सका. यह पूरा प्रोजेक्ट इसरो वैज्ञानिक पी वीरमुथुवेल के दिमाग की उपज है. वह IIT मद्रास से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं.

इसे भी पढ़ें- Chandrayaan-3: ISRO इस दिन लॉन्च चंद्रयान-3, क्या है तैयारियां, कब शुरू होगा काउंटडाउन? जानिए मिशन के बारे में सबकुछ

कौन हैं पी वीरमुथुवेल?

ISRO के वैज्ञानिक वीरमुथुवेल तमिलनाडु के विल्लुपुरम क्षेत्र के मूल निवासी हैं. वह इसरो में सीनियर साइंटिस्ट हैं. वह चंद्रयान 3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं. स्पेस टेक्नोलॉजी की दुनिया में उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बिताई है. वह अपने फील्ड के महारथी हैं. 

वीरमुथुवेल ने 7 सितंबर को चंद्रयान मिशन डायरेक्टर का पद संभाला था. उन्होंने एम वनिता को रिप्लेस किया था. 22 जुलाई 2019 को चंद्रयान-2 लैंडर चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग में फेल हो गया था. स्पेस एजेंसी के लिए यह बड़ा झटका था.

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी को गुजरात हाई कोर्ट से भी झटका, पढ़ें अब कांग्रेस के 'युवराज' के पास आगे क्या हैं विकल्प

चंद्रयान 3 मिशन के प्रभारी होने के अलावा, वीरमुथुवेल ने चंद्रयान 2 मिशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. परियोजना के पीछे की संभावनाओं और विज्ञान पर नासा के साथ इन्होंने बातचीत की थी. ऐसा माना जा रहा था कि यह प्रोजेक्ट बेहद सफल होगा लेकिन देश के इस महत्वाकांक्षी मिशन को झटका लगा था.

भारत को इस मिशन से है बेहद उम्मीद

चंद्रमा पर भारत का दूसरा मिशन चंद्रयान-2, 22 जुलाई, 2019 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था. 6 सितंबर की सुबह विक्रम मून लैंडर के चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मिशन फेल हो गया था.

अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ एस ने कहा है कि अंतरिक्ष एजेंसी 23 अगस्त या 24 अगस्त को लैंडर की सॉफ्ट-लैंडिंग की कोशिश करेगी. देश के इस महत्वाकांक्षी मिशन पर दुनियाभर की नजर है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Chandrayaan 3 Who is P Veeramuthuvel scientist in-charge of ISRO historic moon mission
Short Title
चंद्रयान-3 लॉन्च के लिए पूरी तरह से है तैयार, किसका है इसके पीछे का दिमाग?
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
P Veeramuthuvel, IIT Madras से ग्रेजुएट हैं.
Caption

P Veeramuthuvel, IIT Madras से ग्रेजुएट हैं.

Date updated
Date published
Home Title

चंद्रयान-3 लॉन्च के लिए तैयार, ISRO के इस मिशन के पीछे किसका है दिमाग?