Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा (Lok Sabha) चुनावों के मद्देनजर उम्मीदवारों (Candidates) की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 72 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें 15 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. इससे पहले पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में कुल 195 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए थे. पहली लिस्ट में 28 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. दोनों लिस्ट को मिलाकर देखा जाए तो कुल 267 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी गई है. इनमें 43 महिला उम्मीदवार हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 53 महिला उम्मीदवारों को टिकट दी थी.

हाईलाइट किए गए हैं महिला उम्मीदवारों के नाम

आज जारी की गई दूसरी लिस्ट में महिलाओं के नाम को हाईलाइट किया गया है ताकि सभी उम्मीदवारों के बीच उनका पता अलग ही चल जाए. साथ ही लिस्ट में पहला नाम भी एक महिला उम्मीदवार का है. ये नाम श्रीमती कलाबेन देलकर का है, जो दादर और नगर हवेली से उम्मीदवार हैं. बड़े नामों की बात करें तो पंकजा मुंडे और महारानी कीर्ति सिंह देबवर्मन का नाम शामिल है. वहीं पहली लिस्ट में स्मृ‍ति ईरानी और बांसुरी स्वराज जैसे बड़े नाम शामिल थे.


बीजेपी की ओर से घोषित महिला उम्मीदवार 

  1. स्मृति ईरानी- अमेठी
  2. बिजुली कलिता मेधि - गुवाहाटी
  3. कमलेश जांगड़े - जांजगीर-चंपा (अजा)
  4.  सरोज पांडे - कोरबा 
  5.  रुप कुमारी चौधरी - महासमुंद
  6. बांसुरी स्वराज - नई दिल्ली
  7. कमलजीत सहरावत - पश्चिम दिल्ली
  8. डॉ. रेखाबेन हितेशभाई चौधरी - बनासकांठा 
  9. पूनमबेन माडम - जामनगर
  10. अन्नपूर्णा देवी - कोडरमा
  11.  गीता कोड़ा - सिंहभूम (अजजा)
  12.  एम. एल अश्वनी - कासरगोड़ 
  13.  निवेदिता सुब्रमण्यम - पोन्नानी 
  14. शोभा सुरेंद्रन - अलपुझा 
  15.  संध्या राय - भिंड (अजा)
  16. लता वानखेड़े - सागर 
  17. हिमाद्री सिंह - शहडोल (अजजा)
  18. अनीता नागर सिंह चौहान - रतलाम (अजजा)
  19.  ज्योति मिर्धा - नागौर 
  20. डॉ. माधवी लता - हैदराबाद 
  21.  माला राज्य लक्ष्मी शाह - टेहरी गढ़वाल 
  22.  हेमा मालिनी - मथुरा 
  23. रेखा वर्मा - धौरहरा 
  24.  साध्वी निरंजन ज्योति 
  25.  नीलम सोनकर - लालगंज 
  26.  श्रीरूपा मित्रा चौधरी - मालदा दक्षिण 
  27. लॉकेट चटर्जी - हुगली 
  28. प्रिया साहा - बोलपुर (अजा)
  29. कलाबेन देलकर- दादर और नगर हवेली
  30. निमुबेन बम्भानिया- भावनगर
  31. रंजनबेन धनंजय भट्ट- वड़ोदरा
  32. बंतो कटारिया- अंबाला
  33. गायत्री सिद्देश्वर- दावणगेरे 
  34. शोभा करंदलाजे- बेंगलुरु उत्तर
  35. भारती पारधी- बालाघाट
  36. सावित्री ठाकुर- धार
  37. हिना विजयकुमार गावित- नंदुरबार
  38. स्मिता वाघ- जलगांव 
  39. रक्षा निखिल खडसे- रावेर
  40. भारती प्रवीण पवार- डिंडोरी
  41. पंकजा मुंडे- बीड
  42. डी के अरुणा- महबूबनगर
  43. महारानी कीर्ति सिंह देबवर्मन- त्रिपुरा पूर्व

क्या बढ़ सकती है महिला उम्मीदवारों की संख्या?

महिला आरक्षण विधेयक को संसद की मंजूरी मिल चुकी है, इसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है. ऐसे में जनता राजनीतिक दलों से भी उसी अनुपात में महिलाओं को उम्मीदवार बनाने की अपेक्षा कर रही है. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Url Title
lok sabha elections 2024 updates bjp candidate list bjp women candidates for lok sabha polls 2024
Short Title
BJP की लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्‍ट जारी, 72 उम्मीदवारों में 15 महिलाएं, जान
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
दूसरी लिस्ट में कुल 72 उम्मीदवारों में 15 महिला उम्मीदवार
Caption

दूसरी लिस्ट में कुल 72 उम्मीदवारों में 15 महिला उम्मीदवार

Date updated
Date published
Home Title

BJP की दूसरी लिस्‍ट के 72 नामों में 15 महिलाएं, जानें अब तक कितनी महिलाओं को दिया टिकट

Word Count
499
Author Type
Author