आईपीएल 2025 का इंतजार जल्द ही फैंस के लिए खत्म हो जा रहा है. 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होगी. बीसीसीआई ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है. इन सबके बीच मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं. कुछ दिनों पहले मुंबई ने टीम की जर्सी लॉन्च की थी.
अब फैंस के लिए टिकट को लेकर जानकारी सामने आई है. हम आपको बताएंगे कि कब और कैसे मुंबई इंडियंस के फैंस अपनी टीम का मैच देखने के लिए टिकट खरीद सकेंगे.
इस दिन से खरीद सकेंगे टिकट
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 का सीजन काफी खराब गुजरा था. लेकिन नए सीजन की तैयारी में टीम जुट चुकी है. मुंबई इंडियंस की पोस्ट के मुताबिक गोल्ड, सिल्वर और जूनियर मेम्बर्स के लिए टिकट की ब्रिकी 3 मार्च को 4 बजे शुरु हो जाएगी.
लवकरच भेटू, आपल्या 𝗪𝗮𝗻𝗸𝗵𝗲𝗱𝗲 वर 🏟💙
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 27, 2025
Get your MI Family Membership 𝙉𝙊𝙒 & enjoy early access to our home match tickets 👉 https://t.co/xCZznIDs5r#MumbaiIndians #TATAIPL pic.twitter.com/6Dvw4GuYYI
वही ब्लू मेम्बर्स के लिए 4 मार्च को 6 बजे से टिकट खरीद सकेंगे. वही सभी लोगों के लिए 6 मार्च को 6 बजे टिकट की ब्रिकी शुरु होगी.
मुंबई इंडियंस 2025 का पूरा शेड्यूल
23 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
29 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइंट्स
31 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
04 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ
07 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी
13 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
17 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
20 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
23 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
27 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स
01 मई- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
06 मई – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइंट्स
11 मई- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
15 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
- Log in to post comments

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए आई खुशखबरी, जानें कब से खरीद सकेंगे टिकट