डीएनए हिंदी: 7 जुलाई की तारीख क्रिकेट फैंस के लिए सबसे यादगार दिन बन चुका है. इस दिन भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था. धोनी ने भारत को आईसीसी के तीनों ट्रॉफी दिलाई है. ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते कप्तान हैं. धोनी ने इसके अलावा भी कई ऐसे क्रिकेटर्स को मौका दिया है, जो आज भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं. 7 जुलाई 2023 को पूरे भारत में धोनी के फैंस अलग अलग तरीके से उनका जन्मदिन मना रहे थे. कई क्रिकेटर्स ने भी धोनी का जन्मदिन मनाया और केक काटा. लेकिन धोनी ने इस बार कुछ खास अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट किया.
ये भी पढ़ें: अब इस विदेशी T20 लीग में नहीं खेलेंगे Ambati Rayudu, जानें क्यों लिया नाम वापस
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. बताया जा रहा है कि रांची के अपने घर पर धोनी ने शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मनाया. आपको बता दें कि कैप्टैन कूल सोशल मीडिया पर बहुत कम ही एक्टिव नजर आते हैं. हालांकि अपने जन्मदिन के एक दिन बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धोनी चार कुत्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं.
इस वीडियों में धोनी को इनके चार पालतू कुत्तों के साथ देखा जा सकता है. इसके अलावा इस वीडियों में कोई नजर नहीं आ रहा है. धोनी ने एक छोटा सा केक काटा और फिर सबसे पहले चारों कुत्तों को खिलाया. इसके बाद धोनी ने एक बाइट खुद खाई और फिर उन कुत्तों में इस केक को बांट दिया. धोनी ने ऐसा पहली बार अपना जन्मदिन मनाया है.
बधाई देने वालों का किया शुक्रिया
इस वीडियों में धोनी ने अपने शुभचिंतकों और जन्मदिन पर बधाई देनों वालों का शुक्रिया अदा किया. इस बार धोनी अपने जन्मदिन पर अपने घर पर ही रहे. उन्होंने शुक्रवार को अपने फैंस को अपने छत से हाथ हिलाकर अभिवादन स्विकार किया था. धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस उनके घर के पार इकठ्ठा हो गए थे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.
- Log in to post comments

ms-dhoni-celebrate-his-birthday-with-his-dogs and thanks to his well wishers
धोनी ने खास तरीके से मनाया अपना 42वां जन्मदिन, बधाई देने वालों को कहा शुक्रिया, देखें वीडियो