डीएनए हिंदी: पंजाब की भदौड़ विधानसभा इन दिनों चर्चाओं में है. वजह है इस सीट से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का चुनाव मैदान में होना. चन्नी भदौड़ के अलावा अपनी परंपरागत सीट चमकौर साहिब से भी चुनाव मैदान में है. भदौड़ विधानसभा सीट पंजाब के बर्नाला जिले के अंर्तगत आती है. इस जिले को AAP का गढ़ भी कहा जाता है. 2017 में AAP ने भदौड़ सहित जिले की तीन सीटें जीती थीं.
कभी अकाली का गढ़ था भदौड़
भदौड़ विधानसभा सीट को कभी शिरोमणि अकाली दल का गढ़ भी कहा जाता था. लेकिन पिछले तीन चुनावों में यहां सिर्फ एक बार अकाली को जीत मिली है. अकाली दल ने इस सीट पर 1977, 1980, 1985, 1997, 2002, 2007 में जीत दर्ज की है. हालांकि पिछले दो चुनावों में यहां बाजी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के हाथ लगी है.
पढ़ें- 40 घंटे दो पहाड़ियों के बीच फंसा रहा 23 साल का लड़का, सेना ने किया रेस्क्यू
इस बार कौन-कौन आजमा रहा किस्मत
- कांग्रेस- चरणजीत सिंह चन्नी
- PLC- धर्म सिंह फौजी
- शिरोमणि अकाली दल- सतनाम सिंह
- AAP- लभ सिंह
पढ़ें-Assembly Election 2022: पहली बार डालने जा रहे हैं Vote तो इन बातों का रखें ध्यान
एक नजर 2017 के चुनाव परिणाम पर
पिछले विधानसभा चुनाव में भदौड़ सीट पर आम आदमी पार्टी के पीरमल सिंह को 57,095 वोट मिले थे. उन्होंने अकाली दल के संत बलवीर सिंह को 20 हजार 784 वोटों के अंतर से हराया था. कांग्रेस पार्टी यहां पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी. उसे महज 26,615 वोट हासिल हुए थे.
प्रत्याशी का नाम | पार्टी | रिजल्ट | वोट | वोट फीसदी | मार्जिन |
---|---|---|---|---|---|
पीरमल सिंह | AAP | विजेता | 57,095 | 44.85% | 20,784 |
संत बलवीर सिंह | SAD | रनर अप | 36,311 | 28.52% | |
जोगिंदर सिंह | INC | 3rd | 26,615 | 20.91% | |
परमजीत सिंह | SAD(M) | 4th | 2,095 | 1.65% | |
ब्ग्गा सिंह | IND | 5th | 1,187 | 0.93% |
- Log in to post comments

Image Credit- Twitter/Charanjit Singh Channi