डीएनए हिंदीः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की 9 विधानसभा सीटों में एक सीट आगरा कैंट है. साल 2017 में इस सीट पर भाजपा के डॉ. गिरराज सिंह धर्मेश ने विजय हासिल की थी. सपा इस सीट को आज तक हासिल नहीं कर पाई है. 1989 से आज तक इस सीट के लिए बसपा और भाजपा के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है.  इस सीट पर 1967 में पहला चुनाव हुआ था जिसमें कांग्रेस ने जीत हासिल की थी.

जानिए कौन है उम्मीदवार 
भाजपा ने आगरा कैंट सीट से मौजूदा विधायक गिरराज सिंह धर्मेश को टिकट दिया है जबकि सपा-रालोद के गठबंधन ने कुंवर सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं बसपा ने आगरा कैंट से भारतेंदु अरुण, कांग्रेस ने सिकंदर वाल्मीकि और AAP ने प्रेम कुमार जाटव  को प्रत्याशी बनाया है.

आगरा कैंट सीट का इतिहास 
आगरा कैंट सीट पर 1967-1985 तक कांग्रेस और 1989 से 1996 तक बीजेपी (BJP) का दबदबा रहा जबकि 2002 से 2012 तक इस सीट पर बसपा जीत का सिलसिला जारी रहा. 2012 के चुनावों में बसपा के गुटियारी लाल ने 67786 वोटों के साथ जीत हासिल की थी. भाजपा के गिरिराज सिंह धर्मेश 61373 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.

पढ़ें- UP Election 2022: BJP ने काटा मंत्री स्वाति सिंह का टिकट, जारी की 17 और उम्मीदवारों की लिस्ट

2017 के चुनावों में भाजपा के डॉ. गिरराज सिंह धर्मेश ने बसपा के गुटियारी लाल को 46325 वोटों के मार्जिन से हराया था. गिरराज सिंह को 113178 वोट और गुटियारी लाल को 66853 वोट प्राप्त हुए थे. जबकि सपा प्रत्याशी ममता को 64,683 वोट मिले थे. 

2017 के चुनाव परिणाम

प्रत्याशी पार्टी वोट
डॉ. गिरराज सिंह धर्मेश भाजपा 1,13,178
गुटियारी लाल बसपा 68,853
ममता सपा 64,683

2012 के चुनाव परिणाम

प्रत्याशी पार्टी वोट
गुटियारी लाल बसपा 67,786
डॉ. गिरराज सिंह धर्मेश भाजपा 61,371
चंदर सेन सपा 44,684

जातीय समीकरण 
आगरा कैंट विधानसभा सीट पर लगभग 4,62,281 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता की संख्या 252157 और  महिला मतदाता की संख्या 2,10,099  है. इनमें सबसे अधिक दलित मतदाता हैं, जिनकी संख्‍या 95 हजार है. वहीं मुस्‍लिम 70 हजार, वैश्‍य 40 हजार और ब्राह्मण वोटर 30 हजार वोटों के साथ अहम भूमिका निभाते हैं.

पढ़ें- UP Election 2022: Akhilesh और शिवपाल को दिया कांग्रेस ने वॉकओवर, नहीं उतारे प्रत्याशी

Url Title
Agra Cant Vidhan Sabha Seat BJP BSP RLD Candidates
Short Title
UP Election 2022: किसकी होगी Agra Cantt. सीट, आज तक नहीं खुला सपा का खाता
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Agra Cantt
Caption

Image Credit- DNA

Date updated
Date published