डीएनए हिंदी: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को फिजिक्स में 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया है. तीनों वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार मिला है. साल 2021 में भी फिजिक्स के क्षेत्र में संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था ने एक ट्वीट में लिखा, 'रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को भौतिकी में 2022 के नोबेल प्राइज़ से सम्मानित करने का निर्णय लिया है.'

Dinosaurs का काल बने थे उल्का पिंड, चांद पर भी कर दिया था 'हमला' 

क्यों दिया गया है वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार?

एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को नोबेल प्राइज क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए किया गया है. तीनों वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र में बेहतरीन काम किया था. जॉन एफ क्लॉसर अमेरिका के नागरिक हैं. एंटोन जिलिंगर ऑस्ट्रिया और एलेन एस्पेक्ट, फ्रांस के नागरिक हैं. सोमवार को मेडिसिन के क्षेत्र में स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को नोबेल पुरस्कार दिया गया था. 

Science Facts: पल भर में रंग कैसे बदल लेता है गिरगिट? समझिए पूरा विज्ञान

क्यों मिलता है नोबेल पुरस्कार?

नोबेल पुरस्कार स्वीडन के अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है. उन्होंने डायनामाइट का अविष्कार किया था. साल 1896 में अपनी मौत से ठीक एक साल पहले उन्होंने एक वसीयत लिखी थी, जिसमें उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को पुरस्कृत करने की बात कही थी.

Science: क्या होगा अगर हर समय चक्कर काटने वाली पृथ्वी का घूमना ही बंद हो जाए?

वैज्ञानिक, लेखक, अर्थशास्त्रियों और मानवाधिकार से जुड़े लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया जाता है.  इस पुरस्कार के साथ-साथ 9 लाख डॉलर, करीब (7.35 करोड़ रुपये) भी दिए जाते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Alain Aspect John F Clauser and Anton Zeilinger awarded 2022 Nobel Prize in Physics
Short Title
इन वैज्ञानिकों ने जीता 2022 का फिजिक्स का नोबेल प्राइज, क्या थी खोज, क्यों मिला
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर.
Caption

एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर.

Date updated
Date published
Home Title

इन वैज्ञानिकों ने जीता 2022 का फिजिक्स का नोबेल प्राइज, क्या थी खोज, क्यों मिला पुरस्कार?