डीएनए हिंदी: न्यूजीलैंड में होने वाले ICC महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2022 अपने निर्धारित समय से पहले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है. आईसीसी से मिली जानकारी के अनुसार, वुमन वर्ल्ड कप को अब तक का सबसे बड़ा ब्रॉडकास्ट मिलेगा. महिला विश्व कप का प्रसारण 100 से अधिक देश करेंगे. यह किसी भी महिला क्रिकेट आयोजन के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्रसारण होगा. 

भारत में वुमन वर्ल्ड कप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव प्रसारण होगा. जहां मेंस क्रिकेट देखा जाता है वहां महिला विश्वकप इस बार दुनिया के लगभग हर शहर में लाइव होगा. विश्व कप में कुल 29 दिनों में आठ टीमें भिड़ेंगी. 

यूके में स्काई स्पोर्ट्स, यूएसए में विलो टीवी, ऑस्ट्रेलिया में फॉक्स स्पोर्ट्स और मध्य पूर्व में BeIN स्पोर्ट्स न्यूजीलैंड से लाइव प्रसारण करेगेंगे0 स्पार्क स्पोर्ट्स आधिकारिक तौर पर मेजबान देश न्यूजीलैंड में लाइव स्ट्रीम का लाइव प्रसारण करेगा. 

भारत के लिए गुड न्यूज 
भारत के लिए राहत की बात यह है कि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम के पहले अभ्यास मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद विश्व कप में खेलने की मंजूरी मिल गई है. अभ्यास मैचों में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी महिला और वेस्टइंडीज महिला दोनों को हरा चुकी है. 

Women WC: बीसीसीआई ने दिया Smriti Mandhana का हेल्थ अपडेट, पाकिस्तान के खिलाफ है 6 मार्च को मुकाबला

भारत स्क्वाड महिला विश्व कप: 2022 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व मिताली राज करेंगी और हरमनप्रीत कौर डिप्टी के रूप में शामिल रहेंगी. टीम में मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (वीसी), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, तानिया भाटिया, स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़ पूनम यादव शामिल हैं. 

Dipa Karmakar को इंटरनेशनल जिमनास्टिक संघ ने किया सस्पेंड, कोच ने कहा- 'शॉक्ड है वो'


भारत के मैचों का शेड्यूल 

भारत बनाम पाकिस्तान - 6 मार्च - सुबह 6:30 
न्यूजीलैंड बनाम भारत – 10 मार्च – सुबह 6:30 बजे 
भारत बनाम वेस्टइंडीज - 12 मार्च - सुबह 6:30 बजे 
इंग्लैंड बनाम भारत - 16 मार्च - सुबह 6:30 
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - 19 मार्च 2022 - सुबह 6:30 बजे 
बांग्लादेश बनाम भारत - 22 मार्च 2022 - सुबह 6:30 बजे 
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - 27 मार्च 2022 - सुबह 6:30 बजे 

ICC Women's World Cup 2022: प्रैक्टिस मैच में स्मृति मंधाना के सिर पर लगी गेंद, रिटायर्ड हर्ट होकर लौटीं पवेलियन

सभी 8 टीमें: 

न्यूजीलैंड, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, बांग्लादेश
 

Url Title
Women's World Cup 2022 will be broadcast in more than 100 countries, india matches schedule
Short Title
पहली बार Women World Cup 2022 का 100 से ज्यादा देशों में होगा प्रसारण
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
women world cup
Caption

women world cup

Date updated
Date published
Home Title

पहली बार Women World Cup 2022 का 100 से ज्यादा देशों में होगा प्रसारण