डीएनए हिंदी: 4 मार्च से शुरू होने वाले वूमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League) 2023 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी अपनी कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है. माना जा रहा था कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को ही मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाएगा. बुधवार को फ्रेंचाइजी ने इसकी घोषणा कर दी और हरमनप्रीत कौर के नाम पर मुहर लगा दी. आपको बात दें कि मुंबई को पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलना है. 

ये भी पढ़ें: जडेजा ने इंदौर को बनाया अपना, कपिल देव के बाद ये कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय

बुधवार को मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर पर इस बात की घोषणा की. हाल ही हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2023 के सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी. सबसे खास बात ये है कि मुंबई इंडियंस के मेंस टीम की कमान भी रोहित शर्मा संभालते हैं तो इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के भी कप्तान है. हरमनप्रीत कौर भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं. 33 साल की हरमनप्रीत कौर को मंबई ने 1.80 करोड़ में खरीदा था. 

WPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायोन, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुर्जर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, नीलम बिष्ट, सायका इशाक और सोनम यादव.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
wpl 2023 harmanpreet kaur will lead mumbai indians in womens premier league
Short Title
मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
wpl 2023 harmanpreet kaur will lead mumbai indians in womens premier league
Caption

wpl 2023 harmanpreet kaur will lead mumbai indians in womens premier league

Date updated
Date published
Home Title

मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान