डीएनए हिंदी: शनिवार की शाम क दुनिया के फुटबॉल फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जब लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने अपनी टीम के लिए गोल किया और शानदान जीत हासिल की. मेक्सिको के खिलाफ अर्जेंटीना (Argentina vs Mexico) ने 2-0 से जीत हासिल की. इस मैच का पहला गोला अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने किया. इस वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) में ये उनका दूसरा गोल है और वह गोल्डन बूट (Golden Boot) की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. 

ग्राउंड स्टाफ के साथ दिखा सूर्यकुमार यादव का दोस्ताना, वीडियो देख दिन बन जाएगा  

आपको बता दें कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट पुरस्कार दिया जाता है. मेसी के अलावा फ्रांस के कलियन म्बापे भी रेस में बने हुए हैं. कतर में चल रहे फीफा विश्व कप 2022 में दुनिया के कई दिग्गज फुटबॉलर भाग ले रहे हैं. जर्मनी के थॉमस मुलर ने चार वर्ल्ड कप संस्करणों 10 गोल किया है. कतर में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों में से वो एक मात्र खिलाड़ी हैं जिनके नाम 10 गोल दर्ज हैं. वह 2010 से वर्ल्डकप में भाग ले रहे हैं. जर्मनी के ही मिरोस्लाव क्लोस के नाम फीफा विश्व कप में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड है, जिसने चार संस्करणों में 16 गोल किए थे. 

गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे वालेंसिया

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2006 में अपना पहला गोल करने के बाद से लगातार पांच विश्व कप में स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस स्ट्राइकर ने कतर में घाना के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में ही अपना पहला गोल कर दिया. रोनाल्डो के नाम अब तक आठ गोल हैं. कतर 2022 में गोल्डन बूट रेस इक्वाडोर के एनर वालेंसिया सबसे आगे हैं. जबकि फ्रांस के कलियन म्बापे भी तीन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Url Title
fifa world cup 2022 top goal scorers in race of golden boot winner race Kylian Mbappe Enner Valencia
Short Title
FIFA World Cup Top Goal Scorers: गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे है ये खिलाड़ी
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
fifa world cup 2022 top goal scorers in race of golden boot winner race Kylian Mbappe Enner Valencia
Caption

fifa world cup 2022 top goal scorers in race of golden boot winner race Kylian Mbappe Enner Valencia

Date updated
Date published
Home Title

FIFA World Cup 2022: गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे है ये खिलाड़ी