डीएनए हिंदी: भारत ने एशियन गेम्स (Asian Games 2023) के दूसरे दिन कुल 6 मेडल जीतकर अपने पदकों की संख्या को दोहरे अंक में पहुंचा दिया है. दिन की शुरुआत मेंस 10 मीटर एयर रायफल टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल के साथ हुई. दिव्यांश सिंह पंवार, रुद्रांक्ष पाटिल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर भारत को गोल्ड दिलाया. उन्होंने 1893.7 के स्कोर के साथ चीन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. फिर रोइंग में भारत को कांस्य मिला. भारतीय महिला टीम ने भी क्रिकेट में गोल्ड जीता. उन्होंने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया. आज यानि 25 सितंबर को भारत ने 2 गोल्ड और 4 कांस्य सहित 6 मेडल अपने नाम किए.
शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने दिलाया कांस्य
ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने टीम स्पर्धा में भारत को गोल्ड दिलाने के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक हासिल किया. उन्होंने 10 मीटर एयर रायफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में कांस्य जीता. इसके अलावा मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में आदर्श सिंह, अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू की तिकड़ी ने 1718 स्कोर करते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाया. रोइंग, मेंस कॉक्सलेस फोर में भी भारत को कांस्य हासिल हुआ.
100 पदकों के टारगेट के साथ आया हुआ है भारतीय दल
2018 में हुए एशियन गेम्स में भारत ने 80 पदक जीता था. यह भारत का एशियाड में अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था. इस बार एथलिट्स 100 पदकों का टारगेट लेकर चल रहे हैं. अब तक दो दिनों में शुरुआत अच्छी रही है.
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में मिला भारत को दूसरा गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को किया ध्वस्त
टीम | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | कुल मेडल | |
चीन | 37 | 20 | 09 | 66 | |
|
09 | 10 | 12 | 31 | |
जापान | 05 | 12 | 11 | 28 | |
उज्बेकिस्तान | 04 | 04 | 06 | 14 | |
हॉन्ग कॉन्ग | 03 | 04 | 06 | 13 | |
भारत | 02 | 03 | 06 | 11 | |
चीनी ताइपे | 02 | 01 | 03 | 06 | |
इंडोनेशिया | 01 | 01 | 04 | 06 | |
थाइलैंड | 01 | 00 | 02 | 03 | |
मकाओ | 01 | 00 | 01 | 02 | |
तजाकिस्तान | 01 | 00 | 01 | 02 |
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर
- Log in to post comments

Indian Shooters In Asian Games
चीन से कितना पीछे है भारत, यहां देखें एशियन गेम्स की ताजा अंक तालिका