डीएनए हिंदीः आज से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है, इस दौरान भक्त घर में या पंडालों में 9 दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं (Shardiya Navratri 2022). धार्मिक ग्रन्थों में नवरात्रि के महात्म्य को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं, जिसमें देवी देवताओं के द्वारा नवरात्रि का उपवास रखने का जिक्र मिलता है. नवरात्रि उपवास (Navratri Fast) को लेकर भगवान राम से जुड़ी एक कथा भी प्रचलित है. देवी भागवत पुराण के अनुसार भगवान राम ने भी पूरे विधि-विधान से नवरात्रि का उपवास रखा था, जिसके बाद मां दुर्गा ने स्वयं प्रगट होकर श्री राम को आशीर्वाद प्रदान किया था. चलिए जानते हैं भगवान राम से जुड़ी इस प्रचलित कथा के बारे में. 

नारद मुनि ने व्रत के संदर्भ में भगवान राम को दिया था उपदेश 

देवी भागवत पुराण में भगवान राम के नवरात्रि का व्रत रखने का जिक्र मिलता है. देवी सीता के हरण के बाद भगवान राम व्याकुल थे और अपने छोटे अनुज लक्ष्मण से बात कर रहे थे, उसी दौरान नारद मुनि वहां पहुंच गए. नारद मुनि ने भगवान राम को रावण से विजय प्राप्त करने के लिए नवरात्रि के अनुष्ठान का उपदेश दिया, साथ ही उन्होंने श्री राम को यह भी  याद दिलाया कि उन्होंने अपने हर अवतार में देवी शक्ति की आराधना की थी. 

यह भी पढ़ें: दशहरे के दिन बांटी जाती हैं शमी की पत्तियां, ऐसी है इसकी कहानी

भगवान राम के नवरात्रि उपवास के लिए नारद मुनि ने खुद उनका आचार्य बनना स्वीकार किया. नारद मुनि ने भगवान राम से कहा यह करना मेरे लिए बहुत प्रसन्नता की बात होगी. जिसके बाद भगवान राम को नारद मुनि ने नवरात्रि अनुष्ठान की विधि बताई. 

देवी दुर्गा ने प्रगट हो कर भगवान राम को दिया था आशीर्वाद

नारद मुनि के कहे अनुसार भगवान राम ने किष्किंधा पर्वत की समतल भूमि पर सिंहासन तैयार करवाकर उस पर मां दुर्गा को स्थापित किया. जिसके बाद भाई लक्ष्मण के साथ पूरे 9 दिनों तक उपवास करते हुए पूरे विधि-विधान से हवन व पूजन किया. मां दुर्गा भगवान राम और लक्ष्मण के अनुष्ठान से प्रसन्न हुईं और अष्ठमी तिथि को आधी रात में प्रगट हो कर दोनों भाईयों को दर्शन दिया.

यह भी पढ़ें: कभी सोचा है क्यों दुर्गा के साथ होता है महिषासुर भी मौजूद , गज़ब की है कहानी

मां दुर्गा ने भगवान राम के सभी अवतारों की प्रशंसा करते हुए उन्हें रावण पर विजय प्राप्ति का आशीर्वाद दिया, साथ ही उन्हें पृथ्वी पर 11 हजार वर्षों तक शासन करने का भी आशीर्वाद प्रदान किया. जिसके बाद भगवान राम ने रावण से युद्ध किया और दशमी के दिन रावण का वध कर माता सीता को सकुशल वापस ले आए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Navratri 2022 story know story from mythology jab Ram kept fast Ram ne ki thi shakti puja
Short Title
श्री राम ने भी रखा था नवरात्रि का उपवास
Article Type
Language
Hindi
Created by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Shardiya Navratri 2022
Caption

श्री राम ने भी रखा था नवरात्रि का उपवास

Date updated
Date published
Home Title

श्रीराम ने भी रखा था नवरात्रि का व्रत, मां दुर्गा ने दिया था यह वर, जानिए कथा