डीएनए हिंदी: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) के दौरान मां दुर्गा से संबंधित हर बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. कहा जाता है मां दुर्गा शक्ति का स्वरूप हैं, ऐसे में विधि-विधान से मां की पूजा आराधना करने से शुभ फल प्राप्त होता है. मां दुर्गा (Durga Puja 2022) को लाल रंग बेहद पसंद है, इसलिए उन्हें लाल रंग की चीजें अर्पित की जाती हैं. यह उन्हें प्रसन्न करता है लेकिन अगर हम इसकी गहनता की बात करें और यह जानने की कोशिश करें कि आखिर मां जगदम्बा को लाल रंग (Maa Durga ko laal rang kyon pasand hai) क्यों प्रिय है? तो हमें यह जानने को मिलता है कि जिस समय मां दुर्गा राक्षसों का संहार कर रही थीं, उस समय उनके शरीर से लाल रंग का उत्सर्जन हुआ था. इस वजह से मां दुर्गा को लाल रंग अति प्रिय है. 

शारदीय नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक  माता रानी की पूजा-आराधना में लाल रंग का ही प्रयोग करना चाहिए. उन्हें लाल रंग की चुनरी व लाल रंग का पुष्प अर्पित करना चाहिए, इससे मां दुर्गा की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें- कब है धनतेरस, क्या है शुभ मुहूर्त, कब करेंगे पूजन, पूजन विधि

लाल रंग की चुनरी के साथ लाल रंग से करें श्रृंगार

नवरात्रि के दौरान माता की चौकी सजाते समय नीचे लाल रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए. इसे सौभाय और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. माता के शृंगार में लाल रंग की चुनरी जरूर चढ़ानी चाहिए, साथ ही लाल रंग की चीजों से उनका शृंगार करना चाहिए. अगर संभव हो तो इस दौरान खुद भी लाल रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए. ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें- कब है करवा चौथ, शुभ मुहूर्त,पूजन विधि, महत्व और पूजन सामग्री

लाल रोली से बनाएं स्वास्तिक: मुख्य दरवाजे के साथ साथ घर के मंदिर में रोली से स्वास्तिक जरूर बनाएं. मान्यता है कि स्वास्तिक बनाने से शुक्र और सूर्य ग्रह जीवन में  सुख शांति लाते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Navratri 2022 date and colours know why Devi Durga like Red Colour Maa Durga ko Lal Chola
Short Title
मां दुर्गा को जरूर चढ़ाएं लाल रंग का चोला
Article Type
Language
Hindi
Created by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Shardiya Navratri 2022
Caption

मां दुर्गा को जरूर चढ़ाएं लाल रंग का चोला

Date updated
Date published
Home Title

जानिए मां दुर्गा को क्यों चढ़ता है रक्तिम चोला, क्या है देवी के लाल रंग से मोह का कारण