डीएनए हिंदी: रमजान के पाक पवित्र महीने के समाप्त होने और शुक्रवार को ईद का चांद (Eid Ul Fitr 2023) नजर आने के बाद आज देशभर में बड़े की धूमधाम से ईद (Eid Ul Fitr 2023) का पर्व मनाया जा रहा है. ईद के मौके (Eid Ul Fitr 2023) पर सभी लोग एक दूसरे को बधाई दे आपस में खुशियां बाटंते हैं. ईद के पर्व (Eid Ul Fitr 2023) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद-उल-फित्र (Eid Ul Fitr 2023) की बधाई दी है. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी ईद की शुभकामनाएं
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद की पूर्व संध्या ही देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में खास संदेश के साथ लोगों को ईद की बधाई दी गई. ईद प्यार और करुणा की भावना बांटने वाला है, ईद का त्योहार हमें एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है.

यह भी पढ़ें - Eid Mubarak Wishes 2023: ईद पर इन Wishes और Messages के साथ दें मुबारकबाद, खास बन जाएगा ईद का त्योहार

एकता के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के लिए शांति, स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हुए लोगों को ईद की बधाई दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि रमजान के दौरान दुनिया भर के सभी मुस्लमानों ने उपवास और प्रार्थना की है. ईद के अवसर पर सभी लोग एकता के मुल्यों को महसूस कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद की शुभकामनाएं दीं.

आज मनाया जा रहा है ईद का जश्न
शुक्रवार को चांद के दीदार के बाद भारत में आज ईद का जश्न मनाया जा रहा है. दिल्ली के जामा मस्जिद पर सुबह की नमाज अदा करने के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने सुबह की नमाज अदा की जिसके बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी.

जामा मस्जिद पर नमाज पढ़ने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते हुए नजर आए. बता दें कि, रमजान के महीने के समाप्त होने के बाद इस्लामी कैलेंडर के दशवें महीने शव्वाल के पहले दिन ईद का प्रव मनाया जाता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Url Title
Eid Ul Fitr 2023 celebrate today across india president murmu and pm modi gave eid greetings
Short Title
देशभर में मनाया जा रहा है ईद का जश्न, राष्ट्रपति Murmu और PM Modi ने भी दी बधाई
Article Type
Language
Hindi
Authors
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Eid Ul Fitr 2023
Caption

Eid Ul Fitr 2023

Date updated
Date published
Home Title

देशभर में मनाया जा रहा है ईद का जश्न, राष्ट्रपति Murmu और PM Modi ने भी दी मुबारकबाद