Skip to main content

User account menu

  • Log in

Eid 2022: इस ईद को मनाइए मीठी किमामी सेवई के साथ

Primary tabs

  • View(active tab)
  • View Live site

Breadcrumb

  1. Home
  2. धर्म
Submitted by shantanoo mishra on Mon, 05/02/2022 - 13:08

डीएनए हिंदी: रमजान खत्म होते ही अब ईद ( Eid 2022 ) का इंतजार बढ़ गया है. इस वर्ष भारत में 3 मई को ईद का मनाया जाएगा. दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे बड़े त्योहारों में से ईद पर घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान परोसे जाते हैं. मीठी सेवइयां, स्वादिष्ट मिठाई आदि. इस ईद किमामी सेवई ज़रुर ट्राइ कीजिए. रेसिपी यहां मौजूद है : 

Kimami Sewaiyan सामग्री 

  • 1 कप सेवइयां

  • 1 कप खोया

  • 1 कप चीनी

  • 1 कप दूध

  • 1-1/2 पानी

  • घी (जरूरत के अनुसार) 

  • 1 टी स्पून इलाइची पाउडर

  • 2 टेबल स्पून नारियल

  • 1 कप मखाना, टुकड़ों में कटा हुआ

  • 1/4 कप बादाम (गार्निशिंग के लिए)

  • 1 टेबल स्पून काजू (गार्निशिंग के लिए)

  • 1 टेबल स्पून किशमिश (गार्निशिंग के लिए)

Slide Photos
Image
किमामी सेवई - मुंंह में स्वाद घुल जाए
Caption
  • सबसे पहले एक पैन को धीमी आंच पर सेवई को तब तक ड्राई रोस्ट करें जब तक वह ब्राउन न हो जाए. 

  • फिर उसी पैन में घी गर्म करके नट्स और मखाने को 5 से 6 मिनट तक फ्राई करें और फिर उसी में ड्राई फ्रूट्स डालकर उसे  और 2 मिनट तक भूनें.

Image
वह लज्जत और खुशबू
Caption
  • सेवई को स्वादिष्ट बनाने के लिए नारियल को फ्राई करें, ऐसा जल्दी करें क्योंकि ये जल्दी जल सकता है. फ्राई करने के बाद उसे एक तरफ ढक के रख दें. 

  • इसके बाद एक गहरे पैन में दूध, चीनी, खोया और पानी डालकर उसे अच्छे तरह से मिलाएं और उबाल आने तक उसे लगातार मिलाते रहें. फिर आंच धीमी करके इसे गाढ़ा होने तक मिलाएं. 

Image
मिठास मुहब्बत की
Caption
  • गाढ़ा होने के बाद इसमें आधा कप पानी डालें और फिर इसमें उबाल आने दें. ऐसा होने के बाद सेवई, ड्राई फ्रूट्स, मखाना, नारियल डालें और इसमें धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकने दें. 
Image
काजू किशमिश की गार्निश जैसे उड़ेला हो प्यार
Caption

पकने के बाद पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं फिर 10 मिनट बाद इसे बादाम, काजू और किशमिश से गार्निश करके सर्व करें.

Section Hindi
धर्म
लाइफस्टाइल
लेटेस्ट न्यूज
Tags Hindi
Eid Special
Eid 2022
Kimami Sewaiyan recipe
Url Title
Eid 2022 special recipe for kimami sevai dish must try
Embargo
Off
Page views
1
Created by
shantanoo mishra
Updated by
shantanoo mishra
Published by
shantanoo mishra
Language
Hindi
Thumbnail Image
Eid Special, Eid 2022, sewaiyan Recipe, Kimami Sewaiyan, Kimami Sewaiyan recipe, Eid Sweet dish, Special Sweet dish, ईद 2022, सेवइयां रेसिपी, किमामी सेवइयां रेसिपी, विधि, How to make kimami sewaiyan
Date published
Mon, 05/02/2022 - 13:08
Date updated
Mon, 05/02/2022 - 13:08
Home Title

 Eid 2022: इस ईद को बनाइए मीठी किमामी सेवई के साथ