इस्लाम धर्म में रमजान का महीना सबसे पवित्र यानी पाक माना जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से यह 9वां महीना होता है. इस महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं. नमाज व पवित्र कुरान शरीफ भी पढ़ते हैं. इस बार 1 मार्च 2025 से रमजान शुरू होने की उम्मीद है. क्योंकि 28 फरवरी को चांद दिख सकता है.
इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सेंटर (IAC) ने गुरुवार को घोषणा की कि अधिकांश इस्लामी देशों में शुक्रवार 28 फरवरी, 2025 को अर्ध चांद दिखाई दे सकता है. ऐसे में एक मार्च को पहला रोजा (रमजान) होने होने की उम्मीद है. इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से भी 1 मार्च को पहला रमादान होगा.
मार्च के पूरे महीने मुस्लिम लोग रोजा रखेंगे. रोजे में सूर्योदय से पहले सहरी की जाएगी और सूर्यास्त के बाद इफ्तार होगी. आसान भाषा में समझें तो सूर्य निकलने से पहले तड़के सुबह खाना खाएंगे और शाम को सूरज छिपने के बाद इफ्तारी यानी अन्न-पानी ग्रहण करेंगे. ऐसा 29 से 30 दिन तक चलता रहेगा. रमजान खत्म होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. इस साल 30 या 31 मार्च 2025 को ईद का त्योहार हो सकता है.
रमजान के महीने में मुस्लिम भाई-बहन सख्त नियमों का पालन करते हैं. सुबह तड़के खाने के बाद पूरे दिन भूखे प्यासे रहते हैं. इस दौरान अपनी उंगली भी मुंह में देने तक की इजाजत नहीं होती. 5 वक्त की नमाज़ और पवित्र कुरान पढ़ते हैं. पूरे दिन अल्लाह की इबादत करते हैं.
रमजान 2025 टाइम टेबल (Ramadan 2025 Time Table)
1 मार्च 2025: इस साल पहले रोजे की सहरी सुबह 5:26 बजे और इफ़्तार शाम 6:23 बजे होगा.
2 मार्च 2025: सहरी (5:25 AM), इफ्तार (6:23 PM)
3 मार्च 2025: सहरी (05:24), इफ्तार (6:24 PM)
4 मार्च 2025: सहरी (5:25 AM), इफ्तार (6:23 PM)
5 मार्च 2025: सहरी (05:23 AM), इफ्तार (6:25 PM)
6 मार्च 2025: सहरी (5:22 AM), इफ्तार (06:25 PM)
7 मार्च 2025: सहरी (5:21 AM), इफ्तार (6:26 PM)
8 मार्च 2025: सहरी (5:20 AM), इफ्तार (6:27 PM)
9 मार्च 2025: सहरी (5:18 AM), इफ्तार (6:27 PM)
10 मार्च 2025: सहरी (5:17 AM), इफ्तार (6:28 PM)
11 मार्च 2025: सहरी (5:16 AM), इफ्तार (6:29 PM)
12 मार्च 2025: सहरी (5:15 AM), इफ्तार (6:28 PM)
13 मार्च 2025: सहरी (5:14 AM), इफ्तार (6:29 PM)
14 मार्च 2025: सहरी (5:13 AM), इफ्तार (6:29 PM)
15 मार्च 2025: सहरी (5:12 AM), इफ्तार (6:30 PM)
16 मार्च 2025: सहरी (5:11 AM), इफ्तार (6:31 PM)
17 मार्च 2025: सहरी (5:10 AM), इफ्तार (6:32 PM)
18 मार्च 2025: सहरी (5:09 AM), इफ्तार (6:32 PM)
19 मार्च 2025: सहरी (5:08 AM), इफ्तार (6:33 PM)
20 मार्च 2025: सहरी (5:07 AM), इफ्तार (6:34 PM)
21 मार्च 2025: सहरी (5:06 AM), इफ्तार (6:35 PM)
22 मार्च 2025: सहरी (5:05 AM), इफ्तार (6:35 PM)
23 मार्च 2025: सहरी (5:04 AM), इफ्तार (6:23 PM)
24 मार्च 2025: सहरी (5:03 AM), इफ्तार (6:36 PM)
25 मार्च 2025: सहरी (5:02 AM), इफ्तार (6:37 PM)
26 मार्च 2025: सहरी (5:01 AM), इफ्तार (6:37 PM)
27 मार्च 2025: सहरी (4:59 AM), इफ्तार (6:38 PM)
28 मार्च 2025: सहरी (4:58 AM), इफ्तार (6:38 PM)
29 मार्च 2025: सहरी (4:55 AM), इफ्तार (6:39 PM)
30 मार्च 2025: सहरी (4:53 AM), इफ्तार (6:39 PM)
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
- Log in to post comments

Ramadan 2025
Ramadan 2025: भारत में इस तारीख से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना, जानें सहरी और इफ्तार का समय