डीएनए हिंदी: दीपावली के मौके पर दुर्लभ माना जा रहा सूर्य ग्रहण (solar eclipse 2022) मंगलवार शाम को देश के अधिकतर हिस्सों में दिखाई दिया. हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण का आंशिक रूप ही दिखाई दिया, लेकिन इसका असर पूरे देश के साथ ही उत्तरपूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों तक में महसूस किया गया. सूर्य ग्रहण के प्रभाव का भारत में सबसे ज्यादा देर तक गुजरात के द्वारका (Dwarka) शहर में असर रहा. हालांकि सूर्यग्रहण के खत्म होने का दृश्य भारत में दिखाई नहीं देने वाला है, क्योंकि उस समय तक देश में सूर्यास्त हो चुका होता है.

Solar Eclipse Online: क्या आपके इलाके में नहीं दिख रहा सूर्य ग्रहण, यह है ऑनलाइन देखने का तरीका

उत्तर-पश्चिमी भारत में सूर्यग्रहण का सबसे ज्यादा असर दिखा

चांद के पृथ्वी और सूरज के बीच में आ जाने से बनने वाला सूर्य ग्रहण देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में सबसे ज्यादा देखा गया. यहां भी आंशिक सूर्यग्रहण ही दिखा, लेकिन यहां 40 से 50 फीसदी सूरज चंद्रमा की छाया में ढककर ग्रहण में खोते देखा गया. देश के अन्य हिस्सों में ग्रहण का यह असर कम दिखा. दिल्ली में करीब 44 फीसदी और मुंबई में 24 फीसदी सूरज को ग्रहण के असर में ढका हुआ देखा गया. 

पढ़ें- अगर आप भी कैमरे में करना चाहते हैं सूर्य ग्रहण को कैद तो अपनाएं ये टिप्स 

द्वारका में सबसे लंबा सूर्यग्रहण दिखा, दिल्ली-मुंबई में भी 1 घंटे से ज्यादा असर

गुजरात के द्वारका में सबसे ज्यादा देर तक सूर्यग्रहण देखा गया. यहां सूर्य ग्रहण की शुरुआत से सूर्यास्त होने तक करीब 1 घंटा 44 मिनट 30 सेकंड तक सूरज का चंद्रमा की छाया में खोया हुआ पाया गया. इसके अलावा दिल्ली में सूर्यास्त से पहले तक करीब 1 घंटा 13 मिनट और मुंबई में 1 घंटा 9 मिनट तक सूर्य ग्रहण दिखाई देता रहा. देश के अन्य महानगरों में चेन्नई में सूर्यग्रहण 31 मिनट तक, जबकि कोलकाता में महज 12 मिनट तक ही देखा गया. 

पढ़ें- सूर्य ग्रहण के दौरान क्या खाना नुकसानदायक है? जानें मेंटल हेल्थ पर क्या होता है असर

दुनिया के इन हिस्सों में दिखा सूर्यग्रहण

दिवाली के एक दिन बाद हुए सूर्यग्रहण का असर यूरोप, मध्य पूर्व, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, पश्चिमी एशिया, उत्तर अटलांटिक सागर और उत्तरी हिंद महासागर के रीजन में आने वाले सभी देशों में देखा गया. 

पढ़ें- आज सूर्य ग्रहण में क्या करें और क्या नहीं, जानिए सूतक का समय और नियम

2 अगस्त, 2027 को दिखेगा भारत में पूर्ण सूर्यग्रहण

भारत में पूर्ण सूर्यग्रहण का असर 5 साल बाद यानी 2027 में देखने को मिलेगा. विशेषज्ञों के मुताबिक, 2 अगस्त, 2027 को भारत में सूरज पूरी तरह काला हो जाएगा. इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से सूरज और पृथ्वी के बीच में आ जाएगा और तीनों एक समान रेखा में दिखाई देंगे. इससे सूरज की रोशनी पूरी तरह से पृथ्वी तक पहुंचनी बंद हो जाएगी. यह घटना न्यू मून डे के दिन होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Url Title
Latest News most parts of India see Partial solar eclipse longest visibility duration Dwarka in Gujarat
Short Title
देश के अधिकतर हिस्सों में दिखा आंशिक सूर्य ग्रहण, द्वारका में सबसे ज्यादा दर्शन
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Solar Eclipse IN INdia
Date updated
Date published
Home Title

देश के अधिकतर हिस्सों में दिखा आंशिक सूर्य ग्रहण, द्वारका में सबसे ज्यादा देर तक दर्शन