डीएनए हिंदी: Sawan Somwar 2022- सावन में भगवान शिव ही नहीं, शिव परिवार की उपासना भी जरूरी है. भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करना दांपत्य जीवन में सुख-सौभाग्य लाता है. आज सावन का तीसरा सोमवार है और इस दिन आप शिवलिंग पर पवित्र द्रव्यों से अभिषेक जरूर करें.
सुबह अगर समय न हो तो आप शाम को भी जलाभिषेक कर सकते हैं. पूरे दिन भगवान की पूजा अमोघ पुण्य देती है. सावन में भगवान भोलेनाथ (Sawan 2022 Puja) की पूजा सीधे उन्हें प्राप्त होती है. तो चलिए जाने कि भगवान शिव की पूजा किन विशेष मंत्रों से करना चाहिए.
शिव पंचाक्षर मंत्र (Sawan Somvar Puja)
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नम: शिवाय ।।
मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय ।
मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नमः शिवाय ।।
Sawan Shiv Temple: नदी में बहकर आई थी यह पंचमुखी महादेव की प्रतिमा, जानिए इतिहास
शिवाय गौरीवदनाब्जवृन्द सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय ।
श्रीनीलकण्ठाय वृषध्वजाय तस्मै शिकाराय नम: शिवाय ।।
वसिष्ठकुम्भोद्भवगौतमार्य मुनीन्द्रदेवार्चितशेखराय ।
चन्द्रार्कवैश्वानरलोचनाय तस्मै वकाराय नम: शिवाय ।।
यक्षस्वरूपाय जटाधराय पिनाकहस्ताय सनातनाय ।
दिव्याय देवाय दिगम्बराय तस्मै यकाराय नम: शिवाय ।।
Sawan 2022 जलाभिषेक : सावन में राशि के अनुसार भोलेनाथ को चढ़ाएं ये द्रव्य
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं
- Log in to post comments

Sawan, Sawan 2022, Sawan Third Somvar date, Sawan Somvar Puja, सावन 2022
Sawan Somwar 2022: आज तीसरे सोमवार पर करें भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप