डीएनए हिंदी: Guru Purnima 2022- हिन्दू धर्म में गुरु का स्थान सबसे महत्वपूर्ण स्थान बताया गया है. इसलिए आषाढ़ मास में गुरु पूर्णिमा 2022 को एक पर्व के रूप में मनाया जाता है. बता दें कि गुरु पूर्णिमा पर्व महाभारत के रचनाकार महर्षि वेद व्यास जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. यही कारण है कि इस दिन को व्यास पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है. इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 2022 पर्व 13 जुलाई को मनाया जाएगा. मान्यता यह है कि इस दिन गुरुओं की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं. शास्त्रों में राशि के अनुसार गुरु मंत्रों (Guru Purnima 2022 mantra) के विषय में बताया गया है. इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं. आइए जानते हैं. 

गुरु पूर्णिमा 2022 (Guru Purnima 2022) के दिन गुरु मंत्र का करें जाप

गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा।
गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः।।

इस श्लोक का अर्थ है कि गुरु ब्रह्म है गुरु विष्णु हैं और गुरु महादेव हैं. गुरुदेव ही साक्षात परब्रह्म. इसलिए गुरुओं को सदैव प्रणाम करना चाहिए. 

राशि के अनुसार बताए गए हैं गुरु मंत्र (Guru Purnima 2022 Mantra)

मेष राशि गुरु मंत्र - ॐ अव्ययाय नम:

वृषभ राशि गुरु मंत्र - ॐ जीवाय नम:

मिथुन राशि गुरु मंत्र - ॐ धीवराय नम:

कर्क राशि गुरु मंत्र - ॐ वरिष्ठाय नम:

सिंह राशि गुरु मंत्र - ॐ स्वर्णकायाय नम:

कन्या राशि गुरु मंत्र - ॐ हरये नम:

Jagannath Rath Yatra 2022: हर भक्त को पता होनी चाहिए इस रथ यात्रा से जुड़ी ये दिलचस्प बातें

तुला राशि गुरु मंत्र - ॐ विविक्ताय नम:

वृश्चिक राशि गुरु मंत्र - ॐ जीवाय नम:

धनु राशि गुरु मंत्र - ॐ जेत्रे नम:

मकर राशि गुरु मंत्र - ॐ गुणिने नम:

कुंभ राशि गुरु मंत्र - ॐ धीवराय नम:

मीन राशि गुरु मंत्र - ॐ दयासाराय नम:

गुरु पूर्णिमा 2022 (Guru Purnima 2022 Yog) पर बन रहे हैं ये विशेष योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पुर्णिमा 2022 पर गुरु का पूजन बहुत लाभकारी होता है. इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर मंगल, बुध, गुरु और शनि बेहद शुभ स्थिति में विराजमान रहेंगे. इस स्थिति से रुचक, भद्र, हंस और शश नाम के चार शुभ राजयोग बन रहे हैं. गुरुपूर्णिमा के दिन बुधादित्य योग का निर्माण भी हो रहा है.

 Jagannath Rath Yatra 2022: इस दिन शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ-यात्रा, जानिए कुछ खास बातें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Guru Purnima 2022 Guru Mantra according to the zodiac as mentioned in the scriptures
Short Title
Guru Purnima 2022: अपनी राशि के अनुसार करें इन गुरु मंत्रों का जाप
Article Type
Language
Hindi
Created by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
गुरु पूर्णिमा 2022, आषाढ़ पूर्णिमा 2022, गुरु पूर्णिमा मंत्रा, गुरु पूर्णिमा पूजा विधि, आषाढ़ पूर्णिमा 2022 पूजा मुहूर्त, गुरु पूर्णिमा का महत्व, महर्षि देवव्यास जन्मदिन, गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें गुरु की पूजा, आषाढ़ पूर्णिमा स्नान दान महत्व, Guru purnim
Caption

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा 2022

Date updated
Date published
Home Title

Guru Purnima 2022: अपनी राशि के अनुसार करें इन गुरु मंत्रों का जाप, मिलेंगे शुभ फल