डीएनए हिंदी: Guru Purnima 2022- 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व देश भर में मनाया जाएगा.हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है. यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन महाभारत जैसे 18 पुराणों के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी (Vyas Jayanti 2022) का जन्म दिवस भी है. सनातन धर्म में उन्हें प्रथम गुरु भी माना गया है. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं साथ ही धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है. इस बार पूर्णिमा तिथि को मंगल, बुध, गुरु और शनि अत्यंत शुभ स्थिति में यही कारण है कि इस दिन रुचक, भद्र, हंस और यश नाम के चार शुभ राज योग बन रहे हैं. मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा (Guru Mantra) के दिन गुरु मंत्रों का जाप करने से कई प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima in Hindi) के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए. 

गुरु पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप (Guru Purnima Mantra)

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। 
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥

ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।

नमामि महादेवं देवदेवं, भजामि भक्तोदय भास्करम तं। 
ध्यायामि भूतेश्वर पाद्पंकजम, जपामि शिष्योद्धर नाम रूपं॥

ॐ त्वमा वह वहै वद वै गुरौर्चन घरै सह प्रियन्हर्शेतु।

इन मंत्रों का भी करें जाप (Guru Mantras)

  • ॐ शिवरूपाय महत् गुरुदेवाय नमः

  • ॐ गुं गुरुभ्यो नम: 

  • ॐ गुरुभ्यों नम:

  • ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:

  • ॐ धीवराय नम:

  • ॐ श्री गुरवे नमः

Sawan Puja 2022: सावन में भगवान शिव की पूजा नहीं होगी फलित, अगर छूट गया ये काम

गुरु पूर्णिमा 2022 शुभ मुहूर्त (Guru Purnima 2022 Shubh Muhurat and Date)

  • गुरु पूर्णिमा तिथि: 13 जुलाई 2022 सुबह 4 बजे प्रारंभ 

  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 14 जुलाई 2022 रात्रि 12:06 

  • इंद्र योग: 13 जुलाई 2022 दोपहर 12:45 बजे तक

  • राहुकाल: दोपहर 12:27 से दोपहर 02:10 बजे तक

Shiva Tandava Stotram: सावन में बरसेगी भगवान शिव की कृपा, शिव तांडव स्तोत्र का ऐसे करें पाठ

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Guru Purnima 2022 chant these guru mantras for blessings of knowledge and wealth
Short Title
Guru Purnima 2022: कीजिए इन गुरु मंत्रों का जाप, मिलेगा विद्या और धन का आशीर्वाद
Article Type
Language
Hindi
Created by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
गुरु पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा 2022, Guru Purnima 2022, guru purnima kab hai, guru mantra, guru purnima 2022 mantra, Dharma Aastha, Guru Purnima, Guru Purnima 2022 Date
Caption

Guru Purnima 2022, गुरु पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा 2022

Date updated
Date published
Home Title

Guru Purnima 2022: कीजिए इन गुरु मंत्रों का जाप, मिलेगा विद्या और धन का आशीर्वाद