डीएनए हिंदी: देशभर में 11 जून को गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti 2022) पर्व मनाई जाएगी. वेदों की जननी कही जाने वाली माता गायत्री का जन्म ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हुई थी. इस दिन माता गायत्री की आराधना करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं दूर हो जाएंगी. साथ ही जीवन से कई प्रकार के कष्ट दूर हो जाएंगे और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और धन की कमी दूर हो जाती है. जानिए गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) और गायत्री माता की आरती. 

गायत्री मंत्र

'ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।।

गायत्री माता की आरती

जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता ।
सत् मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥ जयति जय गायत्री…
आदि शक्ति तुम अलख निरंजन जगपालक क‌र्त्री।
दु:ख शोक, भय, क्लेश कलश दारिद्र दैन्य हत्री॥ जयति जय गायत्री…
ब्रह्म रूपिणी, प्रणात पालिन जगत धातृ अम्बे।
भव भयहारी, जन-हितकारी, सुखदा जगदम्बे॥ जयति जय गायत्री…
भय हारिणी, भवतारिणी, अनघेअज आनन्द राशि।
अविकारी, अखहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी॥ जयति जय गायत्री…
कामधेनु सतचित आनन्द जय गंगा गीता।
सविता की शाश्वती, शक्ति तुम सावित्री सीता॥ जयति जय गायत्री…
ऋग, यजु साम, अथर्व प्रणयनी, प्रणव महामहिमे।
कुण्डलिनी सहस्त्र सुषुमन शोभा गुण गरिमे॥ जयति जय गायत्री…
स्वाहा, स्वधा, शची ब्रह्माणी राधा रुद्राणी।
जय सतरूपा, वाणी, विद्या, कमला कल्याणी॥ जयति जय गायत्री…
जननी हम हैं दीन-हीन, दु:ख-दरिद्र के घेरे।
यदपि कुटिल, कपटी कपूत तउ बालक हैं तेरे॥ जयति जय गायत्री…
स्नेहसनी करुणामय माता चरण शरण दीजै।
विलख रहे हम शिशु सुत तेरे दया दृष्टि कीजै॥ जयति जय गायत्री…
काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव द्वेष हरिये।
शुद्ध बुद्धि निष्पाप हृदय मन को पवित्र करिये॥ जयति जय गायत्री…
जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।
सत् मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥

गायत्री जयंती 2022 महत्व

गायत्री जयंती के दिन गायत्री मंत्र का जाप करने पर आप सारे पापों से मुक्त हो जाते हैं. इस दिन पूजा करने पर घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. 

Ganga Dussehra 2022: इस दिन धरती पर अवतरित हुई थीं मां गंगा, जानिए तिथि और महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Gayatri Jayanti 2022 To remove many kinds of troubles from life perform the aarti of Gayatri Mata
Short Title
Gayatri Jayanti 2022: गायत्री माता की आरती दूर करती है जीवन के कई कष्ट
Article Type
Language
Hindi
Created by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Gayatri Jayanti 2022 Date,Gayatri Jayanti 2022 Puja Mantra,Gayatri Jayanti Shubh Muhurt,Gayatri Jayanti Arti,गायत्री जयंती 2022, गायत्री जयंती, गायत्री आरती, गायत्री मंत्र
Caption

गायत्री जयंती 2022

Date updated
Date published
Home Title

Gayatri Jayanti 2022:  गायत्री माता की आरती दूर करती है जीवन के कई कष्ट