डीएनए हिंदी: अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तट पर एक 47-फीट लंबी मृत स्पर्म व्हेल बहकर आ गई थी. व्हेल के पेट में भारी मात्रा में प्लास्टिक के थैले मिले हैं. फिश एंड वाइल्डलाइफ रिसर्च इंस्टिट्यूट ने व्हेल की ऑटोप्सी की है. मृत स्पर्म व्हेल के पेट में इतनी ज्यादा मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट से विशेषज्ञों की टीम भी हैरान है. वैज्ञानिकों का मानना है कि पेट में प्लास्टिक वेस्ट मौजूद होने के चलते ही शायद व्हेल ठीक से भोजन नहीं कर पाई थी. 

स्पर्म व्हेल क्यों है दुर्लभ जीव
स्पर्म व्हेल इस दुनिया में दांतों वाला सबसे बड़ा जीव है. छोटी 'पिग्मी स्पर्म व्हेल' और बेहद छोटी 'बौनी स्पर्म व्हेल' भी होती हैं. माना जाता है कि स्पर्म व्हेल के सिर पर एक ऐसा अंग होता है, जिसे स्पर्मेसेटी कहते हैं. इसमें तेल भरा होता है.

यह भी पढ़ें: Sex Island Reopen: इस शहर में खुला यह अजब टापू, दारू, अय्याशी... सब कुछ का है इंतजाम 

7 दिनों में 2 स्पर्म व्हेल की मौत 
फ्लोरिडा के समुद्र तट पर इस महीने तट पर यह दूसरा मृत स्पर्म व्हेल है. वैज्ञानिकों की टीम रिसर्च कर रही है और मौत के कारणों पर बारीकी से जांच कर रही हैं. 47 फीट लंबे स्पर्म व्हेल (मेल/ पुरुष) के पेट में प्लास्टिक के साथ कुछ और वेस्ट भी मिला है. शुरुआती रिसर्च से ऐसा लग रहा है कि पेट में बहुत ज्यादा मात्रा में प्लास्टिक भर जाने की वजह से जलीय जीव को सही भोजन को खाने का अवसर नहीं मिल सका और यह मौत का एक प्रमुख कारण हो सकता है. 

पेट में मिली चीजों की भी होगी जांच 
फ्लोरिडा के समुद्र तट और वन्य जीव संरक्षण विभाग की ओर से जारी बयान में कहा कहा गया है कि मृत स्पर्म व्हेल के पेट में मिले प्लास्टिक बैग, जाल के टुकड़े और दूसरी सभी चीजों की भी रिसर्च लैब में जांच की जाएगी. फिलहाल स्पर्म व्हेल का ऑटोप्सी किया गया है और रिसर्च टीम बारीकी से जांच कर रही है.  

यह भी पढ़ें: Shocking! एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं हॉस्पिटल की 11 नर्स, क्या पानी में थी गड़बड़?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Url Title
47 ft long Sperm whale found dead at florida beach stomach full with plastic
Short Title
अमेरिका में समुद्र तट पर मृत मिला 47 फीट लंबा स्पर्म व्हेल
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
सांकेतिक चित्र
Caption

सांकेतिक चित्र

Date updated
Date published
Home Title

47-ft-Long Sperm Whale: अमेरिका में समुद्र तट पर मृत मिला 47 फीट लंबा स्पर्म व्हेल, हैरान रह गए वैज्ञानिक