डीएनए हिंदी: Indian Baby Boy Names Popular In Abroad- भारत के लगभग हर चीज को विदेशों में खूब पसंद किया जाता है. ऐसे ही आजकल विदेशों में भारतीय नाम काफी पसंद किया जा रहा है. दरअसल आजकल विदेशी लोग भी अपने बच्चों का नाम भारतीय हिंदू नामों की लिस्ट से चुन रहे हैं (NRI Favourite Names List). देश-विदेश में पसंद किए जाने वाले ये नाम बेहद खास हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कोई प्यार और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये लिस्ट आपको जरूर पसंद आएगी. इस लिस्ट में शामिल इन नामों में से कोई एक आप अपने बेटे (Baby Boy Names) के लिए चुन सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन भारतीय नामों के बारे में, जिन्‍हें विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है. 

आरव : आरव का अर्थ ज्ञान, एक संगीतमय स्वर या चमक होता है. आजकल विदेशों में भी आरव नाम को बहुत पसंद किया जा रहा है. 

माधव : यह नाम संस्‍कृत से आया है और श्री कृष्‍ण का एक नाम है. माधव नाम का अर्थ होता है शहद की तरह मीठा और वसंत 

मिहिर : इस नाम का अर्थ होता है रवि, सूर्य, बादल और हवा.

नील : नील एक भारतीय नाम है और इसकी उत्‍पत्ति संस्‍कृत भाषा से हुई है. जिसका संबंध नीले रंग से होता है.

यह भी पढे़ं: बेबी के लिए चाहिए अलग हट के नाम तो अपने फेवरेट सीजन से चुनें, यूनिक नेमलिस्ट ये रही

आदित्‍य : इस नाम का अर्थ होता है सूरज. यह नाम देवताओं से भी संबंधित है.

रुद्रांक्ष :  रुद्रांक्ष नाम भगवान शिव का अंश या हिस्‍सा माना जाता है. 

अथर्व : अथर्व चार वेदों में से एक वेद का नाम है.

शर्विल : शर्विल नाम का अर्थ होता है सर्वव्यापी, सार्वभौमिक, दिव्य. 

वेदांत : यानी जिसे वेदों का पूरा ज्ञान हो.

विवान : संस्‍कृत भाषा से लिया गया नाम है, विवान नाम का अर्थ जीवंत होता है.

हर्षित : हर्षित नाम का अर्थ होता है हर्ष, आनंद और खुशी.

अवीर : अवीर नाम का अर्थ बहादुर, शांति के लिए लड़ने वाला होता है.

रोहन : इस नाम का अर्थ होता है चढ़ना, आरोही और बढ़ना.

यह भी पढे़ं-चालीसा में हैं कुछ ऐसे नाम जो आपके बच्चे को करते हैं सूट, यहां है लिस्ट

कियांश : इस नाम का अर्थ होता है जिसके पास सभी अच्‍छे गुण हों.

उत्‍कर्ष : इस नाम का अर्थ होता है बेहतर, उत्कृष्टता और जो दूसरों से ऊपर हो.

इसके अलावा चुन सकते हैं ये नाम 

विराज, विराट, शौर्य, शान, दिव्य, विवान, विधा, राज, राम, राघव, तनुष, अवीर, हर्ष, रोहन, वेद, अर्थ, अश्वी, मिहिर,नक्क्ष

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Babies Names these unique indian baby boy names popular in abroad know NRI favourite names list
Short Title
विदेशों में भी इन नामों को खूब किया जाता है पसंद
Article Type
Language
Hindi
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Babies Names
Caption

विदेशों में भी इन नामों को खूब किया जाता है पसंद

Date updated
Date published
Home Title

विदेशों में भी इन नामों को खूब किया जाता है पसंद, आप भी अपने बेबी बॉय के लिए चुन सकते हैं यहां से कोई नाम