डीएनए हिंदीः यूनेस्को विशेष सांस्कृतिक या भौतिक महत्व वाली इमारतों या जगहों को विश्व धरोहर स्थल  (World Heritage Site) के रूप में घोषित करता है. इस सूची में दुनिया भर से 1,154 साइट शामिल हैं जिसमें से एक ताजमहल (Taj Mahal) भी है. ज़िटैंगो ट्रैवल के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में किसी भी अन्य यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की तुलना में लोगों ने ताजमहल को सबसे ज्यादा सर्च किया है.

दुनिया के नये सात अजूबों में शामिल ताजमहल (Taj Mahal) को 1 महीने में 14 लाख लोगों द्वारा सर्च किया गया है. वहीं एक रिपोर्ट की मानें तो शनिवार को 10 हज़ार से अधिक लोग  ताजमहल देखने आए थे. ताजमहल का 14 लाख लोगों द्वारा सर्च किया जाना दिखाता है कि अधिक से अधिक पर्यटक  ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों में रुचि रखते हैं. ताजमहल के बाद माचू पिचू का राजसी इंका शहर 11 लाख सर्च के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है. 

ये भी पढ़ेंः Workout के बाद पीएं ये होममेड ड्रिंक्स, शरीर को मिलेगी फुर्ती 

प्यार का प्रतीक है ताजमहल 
ताजमहल को प्यार का प्रतीक माना जाता है जिसे शाहजहां ने 1631 में मुमताज की मृत्यु के बाद उनकी याद में बनवाया था. मुमताज और शाहजहां दोनों को ताज के गुंबद के नीचे दफनाया गया है. कहा जाता है कि ताजमहल के मुख्य मकबरे को बनने में 15 साल से ज्यादा का समय लगा था. आगरा का ताजमहल ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में मशहूर है. 

ये भी पढ़ेंः International Receptionist Day 2022: एक दिन उनके नाम जिनकी Smile ऑफिस में घुसते ही आपका स्वागत करती है 

सर्च के हिसाब से ये हैं टाॅप 10 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 
1. ताजमहल (14,00,000) – भारत
2. माचू पिचू (11,00,000) - पेरू
3. रियो डी जनेरियो (8,24,000) - ब्राजील
4. येलोस्टोन नेशनल पार्क (7,93,000) - यूएसए
5. स्टोनहेंज (7,82,000) - यूके
6. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (7,57, 000) - यूएसए
7. पेट्रा (5,75,000) - जॉर्डन
8. सिंक टेरे (5,50,000) - इटली
9. वर्साय का महल (4,64,000) - फ्रांस
10. चिचेन इट्ज़ा (4,45,000) - मेक्सिको

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Url Title
Taj Mahal the most searched UNESCO World Heritage Site with 14 lakh search results
Short Title
Taj Mahal है सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला UNESCO World Heritage
Article Type
Language
Hindi
Created by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Photo Credit: Zee News
Caption

Photo Credit: Zee News

Date updated
Date published