डीएनए हिंदी: भारत का महत्वाकांक्षी चंद्रमिशन चंद्रयान-3 बेहद सफल रहा. विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर, चांद पर लगातार 15 दिन जगने के बाद हमेशा के लिए सो गए हैं. चंद्रयान-3 ने चंद्रमा से कई आंकड़े जमा किए हैं. अभियान के दौरान विक्रम लैंडर ने उछाल भरी थी. यह एक प्रयोग था, जिसे हॉप एक्सपेरीमेंट कहते हैं. आने वाले दिनों में भारत जब अपने अगले चंद्र मिशन पर होगा, तब यह प्रयोग, बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. 

दिलचस्प बात यह है कि ISRO ने इसकी प्लानिंग पहले ही नहीं की थी. चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद जब प्रज्ञान रोवर, विक्रम लैंडर से अलग होकर चंद्रमा की सतह तलाश रा था, तभी विक्रम लैंडर ने जंप कर दिया. चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट निदेशक पी वीरामुथुवेल ने बताया कि विक्रम लैंडर का चंद्रमा पर कूदने का यह प्रयोग नियोजित नहीं था.

इसे भी पढ़ें- Sikkim Floods: सिक्किम में बाढ़ से गई 10 लोगों की जान, 22 जवानों समेत 80 लोग लापता

पहले से प्लान नहीं था हॉप एक्सपेरीमेंट
 पी वीरामुथुवेल ने कहा है कि विक्रम का उछलना, प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं था. विक्रम लैंडर, चांद की सतह की पड़ताल कर रहा था. जब कूदने का एक्सपेरीमेंट हुआ तब विक्रम लैंडर ने पहले इंजन को फायर कमांड दिया और पूर्व निर्धारित क्षमता के अनुसार 40 सेमीमीटर तक उछला. जैसे ही चंद्रयान-3 ने उछाल भरी, शिवशक्ति पॉइंट से 30 से 40 सेंटीमीटर दूर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें- उज्जैन रेप कांड के आरोपी के घर पर चला मामा का बुलडोजर, मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन 

क्यों अहम है ये प्रयोग?
यह प्रयोग बेहद अहम है. यह बताता है कि चंद्रयान-3 के पास ताकत है कि खुद को सतह से ऊपर उठा सकता है. भविष्य में चंद्रमा से इस प्रयोग के जरिए सैंपल इकट्ठा करना, आसान होगा. यह मुश्किल काम नहीं होगा. यह उम्मीद जगी है कि इसरो, चंद्रमा पर ऐसे प्रयोग कर सकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
Chandrayaan 3 Vikram Lander Went Jump On The Moon Why ISRO excited about this
Short Title
चांद पर कूद गया था विक्रम लैंडर, ISRO के लिए खुशखबरी, जानिए क्यों
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Chandrayaan-3
Caption

Chandrayaan-3 की AI इमेज.

Date updated
Date published
Home Title

चांद पर कूद गया था विक्रम लैंडर, ISRO के लिए खुशखबरी, जानिए क्यों
 

Word Count
338