डीएनए हिंदी: Chandrayaan-3 Mission Latest Updates- चांद की धरती पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने जैसे ही अपना कदम रखा, उसने अपना काम शुरू कर दिया. लैंडर विक्रम ने सफल लैंडिंग करते हुए पहले भारत का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया. इसके बाद बेंगलूरू स्थित ISRO के MOX-ISTRAC सेंटर से कम्युनिकेशन लिंक स्थापित किया. इसके बाद लैंडर ने तत्काल चांद के दक्षिणी ध्रुव की पहली तस्वीर भी धरती पर भेज दी. दुनिया के लिए ये पहला मौका है, जब उन्हें चांद के दक्षिणी हिस्से की शक्ल देखने को मिली है. इससे पहले कभी कोई देश इस हिस्से की तस्वीर लेने में सफल नहीं रहा है, क्योंकि यह हिस्सा हमेशा पृथ्वी की तरफ से छिपा रहता है और अधिकतर समय अंधेरे में डूबा रहता है. भारत चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश भी बना है. यही वो खास कारण था, जिसके चलते यह मिशन भारत का था, लेकिन इस पर दुनिया की सभी अंतरिक्ष एजेंसियों ने अपनी निगाह बना रखी थी. इन अंतरिक्ष एजेंसियों ने भारत को इस मिशन को सक्सेसफुल बनाने के लिए ISRO को बधाई भी दी है.

लैंडिंग के लिए नीचे आते समय क्लिक की तस्वीर

लैंडर विक्रम ने पृथ्वी पर भेजी चांद के दक्षिणी हिस्से की तस्वीर उस समय क्लिक की, जब वह नीचे लैंड होने के आखिरी कदम पर महज कुछ सौ मीटर दूर था. ये तस्वीरें लैंडर में लगे हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे से क्लिक की गई हैं. इन तस्वीरों की बदौलत चांद का दक्षिणी हिस्सा कैसा है, इसकी पहली जानकारी दुनिया को मिली है. ये तस्वीरें इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की हैं. 

चांद से आया पहला संदेश 'भारत मैं पहुंच गया'

इसरो ने चांद पर लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया. लैंडर के लैंड करने के बाद कम्युनिकेशन लिंक जोड़ते ही चांद से पहला संदेश मिला. इसके बाद ISRO ने ट्वीट में लिखा, भारत, मैं अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच गया हूं और आप भी. चंद्रयान-3 मून पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंड हो गया है. बधाई इंडिया. 

NASA ने लिखा, आपका पार्टनर होने पर हमें खुशी है

भारत के चंद्रयान-3 अभियान में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA भी टेक्नोलॉजी पार्टनर के तौर पर जुड़ी हुई थी. इस कारण नासा ने  भारत का चंद्र मिशन सक्सेसफुल होने पर भारत को बधाई दी है. नासा चीफ बिल नेल्सन ने लिखा, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई. चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई. इस मिशन पर आपका पार्टनर होने पर हमें खुशी है.

इसके अलावा NASA Deep Space Mission ने भी एक ट्वीट कर लिखा, चंद्रयान-3 ने चांद की सफल लैंडिंग के लिए बधाई, गर्व है भारत, अमेजिंग वर्क इसरो. यूरोपीय स्पेस एजेंसी ESA ने भी ट्वीट में लिखा, इसरो और चंद्रयान टीम को बधाई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Url Title
chandrayaan 3 Update India Moon Mission vikram lander sent first picture after landing nasa esa congrats isro
Short Title
विक्रम ने दुनिया को पहली बार दिखा चांद का दक्षिणी हिस्सा, NASA से ESA तक सबने दी
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Chandrayaan-3 के लैंडर विक्रम ने चांद की सतह की पहली तस्वीर (बाएं).
Caption

Chandrayaan-3 के लैंडर विक्रम ने चांद की सतह की पहली तस्वीर (बाएं).

Date updated
Date published
Home Title

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की नजर से दुनिया ने पहली बार देखा दक्षिणी चांद, NASA से भी आई बधाई

Word Count
573