डीएनए हिंदी: देश के 15वें राष्ट्रपति का नाम तय हो गया है. एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) राष्ट्रपति चुनाव जीत गई हैं. झारखंड की राज्यपाल मुर्मू ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 64 फीसदी वोट हासिल करते हुए करारी शिकस्त दी. हालांकि मुर्मू की जीत तीसरे राउंड की मतगणना के बाद ही तय हो गई थी.

वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. 64 साल की मुर्मू 25 जुलाई को देश की पहली आदिवासी और अब तक की सबसे युवा राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी. उनकी जीत के बाद ओडिशा में जश्न का माहौल हैं और लोग होली और दीवाली एक ही दिन मना रहे हैं.

राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी (PC  MODI) ने मीडिया को बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे राउंंड के बाद ही जीत के लिए जरूरी 5,43,261 इलेक्टोरल वैल्यू वाले मतों का आंकड़ा पार कर लिया है. उन्हें तीसरे राउंड के बाद 5,77,777 इलोक्टोरल वैल्यू के बराबर 2,161 वोट मिल चुके हैं, जबकि यशवंत सिन्हा को 2,61,62 वैल्यू के बराबर 1,058 वोट मिले हैं.

बाद में मोदी ने आंकड़े अपडेट करते हुए बताया कि मुर्मू को कुल 64 फीसदी वोट मिले. कुल 53 अवैध वोट पाए गए. मुर्मू को मिले कुल 2824 वोट की इलेक्टोरल वैल्यू 6,76,803 थी, जबकि यशवंत सिन्हा को मिले 1877 वोट का मूल्य 3,80,177 था. गणना पूरी करने के बाद निर्वाचन कोटा निकाला गया. द्रौपदी मुर्मू को उस कोटे से अधिक वोट मिले. इसके आधार पर मैंने निर्वाचन अधिकारी होने के नाते उनकी जीत की घोषणा की है.

इससे पहले 18 जुलाई को मतदान के बाद गुरुवार सुबह 11 बजे मतगणना शुरू हुई थी. तीन राउंड खत्म होने तक राज्यसभा, लोकसभा और 20 राज्यों के मतपत्रों की गिनती हो चुकी थी, जिनके 3219 वैध मतों की 8,38,839 इलेक्टोरल वैल्यू रही. मुर्मू को इन 3 राउंड में ही कुल वैध मतों के 50% से ज्यादा मिल चुका था, जिससे उनकी जीत तय हो गई थी.

पहले तीन राउंड में कैसे मिले किसे वोट

पहला राउंड : संसद के दोनों सदनों के वोट की गिनती में मुर्मू को 3,78000 वैल्यू के बराबर 540 वोट मिले. इस राउंड में सिन्हा को 298 सासंदों ने समर्थन दिया, जिनके वोट की इलेक्टोरल वैल्यू 1,45,600 रही. इस राउंड में 15 सांसदों के वोट को खारिज कर दिया गया. 

दूसरा राउंड: इस राउंड में 10 राज्यों के कुल वैध मत 1138 थे, जिनका कुल मूल्य 1,49,575 था. इस राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 1 लाख 5 हजार 299 वैल्यू के बराबर 809 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा को 44,276 की कीमत के बराबर 329 वोट मिले. इन 10 राज्यों में भाजपा की सत्ता वाले अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के अलावा कांग्रेस का छत्तीसगढ़ व झारखंड और वाईएसआर कांग्रेस का आंध्र प्रदेश शामिल रहा.

तीसरा राउंड: इस राउंड में भी 10 राज्यों के 1,333 वैध मतों की गिनती हुई, जिसमें मुर्मू को 1,65,664 वैल्यू वाले 812 वोट मिले. सिन्हा को इस राउंड में 521 वोट हासिल हुए. 

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू को कुल 6,76,803  वोट मिले हैं. वहीं यशवंत सिन्हा 3,80,177 वोट मिले हैं और मुर्मू ने 50 प्रतिशत से भी ज्यादा वोट हासिल किए थे. 

17 सांसदों ने की क्रॉस वोटिंग

संसदीय सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कुल 17 सांसदों ने पार्टी व्हिप से हटकर क्रॉस वोटिंग की है. हालांकि इन सांसदों के नाम नहीं बताए गए, लेकिन माना जा रहा है कि ये सभी विपक्षी सांसद हैं और इन्होंने द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला है. बता दें कि झारखंड के कांग्रेस विधायक व सांसद पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने आदिवासी समुदाय की पहली कैंडिडेट के समर्थन में वोट दिया है.

द्रौपदी मुर्मू से रात में ही मिले पीएम मोदी और अन्य नेता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मोदी कैबिनेट के कई मंत्री और  बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से गुरुवार रात में ही मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी उनके आवास पर पहुंचकर जीत की बधाई दी.  

राहुल-प्रियंका के साथ ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी, कहा- 'इंदिरा की बहू हूं किसी से नहीं डरती'  

 

रामनाथ कोविंद के लिए फेयरवेल आयोजित करेंगे मोदी

एक तरफ जहां नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान होने की तैयारियां चल रही हैं तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कल दिल्ली के अशोका होटल में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के फेयरवेल के उपलक्ष्य में  एक डिनर आयोजित करने वाले हैं. आपको बता दें कि 24 जुलाई को रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

Akhilesh Yadav पर राजभर ने लगाया बड़ा आरोप, मुसलमानों के हक को लेकर कही बड़ी बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Url Title
President Election Result 2022 draupadi murmu is leading in counting
Short Title
रायसीना की रेस में जीतीं द्रौपदी मुर्मू, बनेंगी पहली आदिवासी राष्ट्रपति
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
draupadi murmu New president
Date updated
Date published
Home Title

President Election Result 2022: 64 फीसदी वोट लेकर जीतीं द्रौपदी मुर्मू, इस तारीख को लेंगी शपथ