डीएनए हिंदी: देश में राष्ट्रपति चुनावों को लेकर हाल ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक बयान में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन करने के संकेत दे दिए थे जिसके बाद कांग्रेस काफी भड़क गई थी. वहीं अब कांग्रेस (Congress) की ही एक सहयोगी पार्टी राष्ट्रपति चुनावों को लेकर कांग्रेस को धोखा दे सकती है क्योंकि पार्टी अपना वोट विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को देने के बजाए  द्रौपदी मुर्मू को देने पर सहमत हो सकती है. 

दरअसल, झारखंड से आने वाली केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रपति चुनावों को लेकर एक बड़ी मांग कर डाली है. उन्होंने देश भर की सभी महिला विधायकों और सांसदों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की अपील कर डाली है जो कि एक आदिवासी हैं. उनके संघर्षों की कहानी आपको अनेकों किताबों और अखबारों के माध्यम से पता लगती रही हैं. 

कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किलें

झारखंड से आने वाली केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों को अपने मतभेदों को दूर रखना चाहिए और महिला सशक्तिकरण और महिला प्रतिनिधित्व को बनाए रखने के लिए मुर्मू का समर्थन करना चाहिए. उनका यह अनुरोध झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन सरकार के लिए खतरा माना जा रहा है क्योंकि पहले ही द्रौपदी मुर्मू का  नाम सामने आने के बाद कांग्रेस को यह डर है कि एक बड़ाआदिवासी वोट बैंक एनडीए उम्मीदवार की ओर चला जाएगा. 

निर्माता लीना मणिमेकलई के पुराने ट्वीट्स वायरल, PM Modi तक की कर चुकी हैं आलोचना

क्या थी मंत्री की अपील

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हम देश के सभी महिला सांसदों और विधायकों से अपील करना चाहते हैं कि लोग पार्टी से ऊपर उठें और महिलाओं के प्रतिनिधित्व का समर्थन करें. उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उम्मीद है कि मजबूत ब्रेसिज हासिल करेंगे और आसानी से द्रौपदी मुर्मू की जीत का रास्ता प्रशस्त करेंगे. 

इस्लाम मोहब्बत सिखाता है, इसमें नफरत की जगह नहीं: मौलाना मदनी

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यदि झारखंड में इस बार राष्ट्रपति चुनावों में भी पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग होती है तो यह झारखंड की गठबंधन सरकार के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है इसलिए कांग्रेस के लिए राष्ट्रपति चुनाव तक का समय काफी मुश्किलों भरा माना जा रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Url Title
President Election 2022: Big dent in opposition camp, Congress ally will support Draupadi Murmu
Short Title
विपक्षी खेमे में लगी बड़ी सेंध
Article Type
Language
Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
President Election 2022: Big dent in opposition camp, Congress ally will support Draupadi Murmu
Date updated
Date published
Home Title

विपक्षी खेमे में लगी बड़ी सेंध, कांग्रेस की सहयोगी पार्टी करेगी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन!